23.5 C
Dehradun
Monday, August 4, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand Election Result: भाजपा के कई दिग्गज हारे, जिला पंचायत की मतगणना...

Uttarakhand Election Result: भाजपा के कई दिग्गज हारे, जिला पंचायत की मतगणना देर शाम तक होगी पूरी

Uttarakhand Gram Panchayat Election Result: प्रधान के सभी पदों पर रिजल्ट जारी हो गया है, लेकिन जिला पंचायत के पदों पर मतगणना आज शाम तक पूरी होने का अनुमान है। पंचायत चुनाव में भाजपा-कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में टक्कर दिख रही है। निर्दलीय-बागियों ने भी ताकत दिखा रहे हैं।

उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र जखोल वार्ड के जिला पंचायत सीट और सौड़ के प्रधान सीट पर दो युवा महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। 24 वर्षीय रविना रावत ने जिला पंचायत सीट पर जीत दर्ज की। तो वहीं 25 वर्षीय अंजना रावत ने सौड़ से प्रधान पद पर जीत दर्ज कर युवाओं के दबदबे को कायम किया है।

सौड़ गांव की अंजना रावत ने अपने दोनों प्रतिद्वंद्वियों को स्पष्ट बहुमत से पराजित करते हुए 258 वोट प्राप्त किए। वहीं अन्य प्रत्याशी केवल 89 -34 वोटों तक ही सिमट गए। ग्राम सौड़ में प्रधान पद की दौड़ में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे। वहां दोनों विरोधी लगभग समान मतों के साथ एक स्तर पर टिके रहे। वहीं अंजना रावत ने दोगुने से अधिक वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सीट पर 24 वर्षीय रविना रावत ने 15 सौ से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इसमें दोनों प्रत्याशियों के पूर्व से ही राजनीतिक पारिवारिका पृष्ठभूमि भी कारण रहा है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद दोनों प्रत्याशियों को लोग ढोल-नगाड़ों के साथ बधाइयां दे रहे हैंं।

चमोली देवाल में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से हुई मतगणना बड़ी धीमी गति से चली। दूसरे राउंड की मतगणना 11 बजे बाद शुरू हुई। शाम पांच बजे तक पांचवें राउंड की गणना हो पाई। ब्लॉक सभागार में छह काउंटर में शुरू मतगणना के नौ राउंड होनी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नलधूरा पर रिकाउंटिंग हुई। यहां बीडीसी मेंबर नलधूरा में उर्वीदत्त व राहुल को वराबर 184 मत मिले। लेकिन रिकाउंटिग के बाद उर्वी दत्त दो वोट से जीत गए। बृहस्पतिवार को देर रात तक मतगणना होनी है।

राजनीतिक दिग्गजों की साख थी दांव पर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कई राजनीतिक दिग्गजों की साख दांव पर थी। इसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। वहीं भाजपा समर्थित करीब छह से सात सीटें तो आई हैं, लेकिन उनके दिग्गज अपनी सीट नहीं बचा पाए। भटवाड़ी विकासखंड में पूर्व दो ब्लॉक प्रमुख सहित पुरोला में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हार गए। पुरोला में जिला पंचायत सीट पर रामा वार्ड सबसे हॉट सीट बनी हुई थी।
क्योंकि यहां भाजपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र राणा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हरिमोहन नेगी और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण मैदान में थे। इसमें दीपक बिजल्वाण ने सतेंद्र राणा से करीब 1200 मतों के अंतर से जीत   दर्ज की। वहीं भटवाड़ी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत मैदान में थीं। वह करीब डेढ़ सौ मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी से हार गईं। साथ ही पूर्व में भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख रहे और जिला पंचायत सदस्य चंदन पंवार इस बार तीसरे नंबर पर रहे। इस बार के चुनाव में अप्रत्याशित मतों के कारण कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। यह सभी हारने वाले प्रत्याशी भाजपा के दिग्गज हैं।

पौड़ी में जिला पंचायत पद पर कांटे की टक्कर

जिला प्रशासन की ओर से पंचायत के 1430 पदों पर 4042 प्रत्याशियों की मतगणना देर रात तक भी जारी रही। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्यों के 1430 पदों के सापेक्ष 4042 प्रत्याशियों के लिए मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हुई। जिसमें जिला पंचायत की 38 सीटों के सापेक्ष 163, क्षेत्र पंचायत की 370 में से 1194 और ग्राम प्रधान के 1166 में से 2545 प्रत्याशी मैदान में हैं। साथ ही वार्ड सदस्यों के 8188 सीटों के सापेक्ष 140 सीटों पर मतगणना हुई।
प्रशासन के मुताबिक जनपद में वार्ड सदस्यों के कुल 8188 सीटों में से 2051 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। जबकि 6066 रिक्त हैं। जबकि 71 पदों पर मतगणना होनी हैं। क्षेत्र पंचायत के 370 पदों में से 246 पदों पर ही मतगणना देर शाम तक हो सकी। जिसमें कोट की 20, खिर्सू की 20, पौड़ी 21, पोखड़ा 21 सीटों पर देर शाम तक शत प्रतिशत मतगणना संभव हो सकी। वहीं ग्राम प्रधान के 1166 सीटों में से 1042 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है।

रुद्रप्रयाग जनपद में जिला पंचायत की सभी 18 सीटों के परिणाम घोषित

रुद्रप्रयाग जनपद में जिला पंचायत की सभी 18 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें नौ महिलाओं ने अपनी जीत दर्ज की है।

कंडाली वार्ड से निर्मला बहुगुणा।
सुमाड़ी से किरण नौटियाल।
सिल्लाबामण गांव से विमला देवी।
भीरी से किरण देवी।
खांकरा से पूनम देवी।
कालीमठ से सरोज देवी।
स्यूर से रितु आलोक नेगी।
परकंडी से प्रीति देवी।
बजीरा से विमला देवी

देहरादून जिला पंचायत चुनाव परिणाम

30 सीटें, 7 घोषित
भाजपा समर्थित -6
कांग्रेस समर्थित -1

निर्दलीय -0

उत्तरकाशी जिला पंचायत परिणाम

15 सीटें, 5 घोषित

भाजपा समर्थित -5

कांग्रेस समर्थित -0

निर्दलीय -0

पौड़ी जिला पंचायत परिणाम

पौड़ी

38 सीट, 6 घोषित

भाजपा समर्थित -3

कांग्रेस समर्थित -3

निर्दलीय -0

टिहरी जिला पंचायत परिणाम

1 – कण्डियालगांव विजय देवी
2 – पनियाला शैला देवी
3 – कंगसाली स्वाती राणा
4 – मांजफ लक्ष्मी देवी
5 – गढ़सिनवालगांव रविन्द्र
6 – बन्स्यूल विनोद
7 – धमाड़ी सुनील प्रसाद
8 – तिखोन राजेंद्र सिंह रांगड़
9 – जौलंगी शीशपाल सिंह
10 – भुत्सी सीता
11 – थान दीक्षा
12 – बग्लो की काण्डी ममता
13 – ख्यार्सी सविता
14 – सरतली जोत सिंह
15 – बिष्टासी रामदयाल शाह
16 – कोट इशिता सजवाण
17 – सौड गीता
18 – बागी दर्शनी देवी
19 – गौंसारी ताजवीर सिंह
20 – रतोली गीता देवी
21 – चाह गडोलिया शकुंतला
22 – कफलोग मान सिंह
23 – मन्दार विजय पाल सिंह
24 – थाती बूढ़ा0 मकानी देवी
25 – खवाडा धनपाल सिंह बिष्ट
26 – दल्ला प्रियंका
27 – किरेथ आशीष जोशी
28 – देवलंग विजय लाल
29 – अखोड़ी सोना सजवाण
30 – हडियाणा मल्ला विक्रम सिंह
31 – चकरेड़ा अनुज लाल
32 – पडागली गम्भीर सिंह
33 – मढी चौरास निर्मला देवी
34 – चिलेड़ी उत्तम सिंह
35 – थातीडागर अंजली
36 – खोला कडाकोट कविता देवी
37 – भल्लेगांव रजनी देवी
38 – जामटी देवेंद्र भट्ट
39 – पलेठी डोब्लीयालो की पुष्पा देवी
40 – गोर्तीकांडा पुष्पा
41 – बैरोला जोत सिंह
42 – जयकोट शीशपाल
43 – भैतण मधु
44 – तिमली हुकम सिंह
45 – ससमण उर्मिला देवी

चमोली जिला पंचायत परिणाम

26 सीटें, मतगणना जारी

भाजपा समर्थित -0

कांग्रेस समर्थित -0

निर्दलीय -0

जिला पंचायत सदस्यों के देर रात तक परिणाम

रुद्रप्रयाग

18 सीट 13 घोषित

भाजपा समर्थित – 5

कांग्रेस समर्थित – 3

निर्दलीय – 5

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!