17.2 C
Dehradun
Wednesday, February 5, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand Nikay Chunav Result: सभी निकायों के नतीजे जारी, किस के सिर...

Uttarakhand Nikay Chunav Result: सभी निकायों के नतीजे जारी, किस के सिर सजा मेयर का ताज, जानें

11 नगर निगमों में भाजपा के 10 मेयर, एक निर्दलीय

  • अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
  • हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
  • पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
  • देहरादून में भाजपा के सौरभ थपलियाल
  • कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत
  • रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
  • ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
  • काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली
  • रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
  • हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल
  • श्रीनगर में  निर्दलीय आरती भंडारी

हरिद्वार समेत तीन और नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की मतगणना रात भर जारी रही। जिसके बाद अब तीन और निगमों, हरिद्वार, काशीपुर ओर रुड़की पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। देहरादून में मतगणना अभी जारी है। यहां भाजपा के सौरभ थपलियाल आगे चल रहे हैं।

अभी तक जारी नतीजों में ये बने मेयर

  • अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
  • हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
  • पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
  • श्रीनगर में  निर्दलीय आरती भंडारी
  • कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत
  • रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
  • ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
  • काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली
  • रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
  • हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल

अभी तक जारी नतीजों में ये बने मेयर

  • अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
  • हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
  • पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
  • श्रीनगर में  निर्दलीय आरती भंडारी
  • कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत
  • रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
  • ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान

हल्द्वानी में मेयर पद पर भाजपा के गजराज जीते

हल्द्वानी नगर निगम में पांचवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा के गजराज बिष्ट 3894 से जीते।

कोटद्वार नगर निगम के दूसरे मेयर पद पर भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत का जीतना तय हो गया है। चौथे चक्र की गणना तक वह निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत से करीब 10 हजार वोटो से आगे चल रहे थे। शैलेंद्र रावत पहले चक्र की गणना से ही लगातार बढ़त बनाए रहे। मतगणना अभी जारी है।

नगर पालिका शिवालिक नगर में अध्यक्ष पद के परिणाम जारी। भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा दोबारा जीते। कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा को 10199 और भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा को 12157 वोट मिले।

हल्द्वानी में मेयर प्रत्याशी गजराज को 57045 और ललित जोशी को 50 975 वोट मिले हैं। चारों राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बढ़त मिलने के बाद भाजपाईयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ऋषिकेश में तीसरे राउंड तक के आंकड़े

  • बीजेपी -13104
  • कांग्रेस -7822
  • निर्दलीय -9239

अब तक ऐसे है रुझान

– 9 नगर निगम में भाजपा, 1 में कांग्रेस, 1 में निर्दलीय आगे।
– 16 नगर पालिका में भाजपा, 12 में कांग्रेस, 10 पर निर्दलीय जीते।
-14 नगर पंचायत में भाजपा, 12 में कांग्रेस, 11 पर निर्दलीय जीते।

देहरादून नगर निगम में भाजपा आगे

देहरादून नगर निगम में वोटों की गिनती जारी है। 35 हजार के अंतर से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

हरिद्वार नगर निगम में भाजपा आगे

हरिद्वार नगर निगम में वोटों की गिनती जारी है। चार राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी किरण जैसल 23151 वोटो से आगे हैं।

देहरादून नगर निगम तीसरे राउंड की तस्वीर

जिला चमोली
निकाय -नाम -दल
नपा कर्णप्रयाग – गणेश शाह-भाजपा
नपा गोपेश्वर चमोली -संदीप रावत-भाजपा
नपा गौचर – संदीप सिंह-कांग्रेस
नपा जोशीमठ – देवेश्वरी शाह-कांग्रेस
नपं नंदप्रयाग -पृथ्वी सिंह रौतेला-कांग्रेस
नपं पीपलकोटी- आरती नवानी-निर्दलीय
नपं थराली – सुनीता रावत-कांग्रेस
नपं गैरसैंण- मोहन भंडारी-कांग्रेस
नपं नंदानगर – बीना देवी-कांग्रेस
नपं पोखरी – सोहन लाल-निर्दलीय

जिला उत्तरकाशी
नपा बड़ाहाटा (उत्तरकाशी)- भूपेंद्र चौहान-निर्दलीय (अभी परिणाम घोषित नहीं)
नपा चिन्यालीसौड़ -मनोज कोहली-निर्दलीय
नपा बड़कोट- विनोद डोभाल-निर्दलीय
नपा पुरोला -बिहारी लाल-कांग्रेस
नपं -विजय कुमार-भाजपा

जिला टिहरी
नपा टिहरी – मोहन सिंह रावत-निर्दलीय
नपा चंबा- शोभनी धनोला-भाजपा
नपा मुनिकीरेती – नीलम विजल्वाण-निर्दलीय
नपा देवप्रयाग, ममता देवी भाजपा-निर्विरोध
नपा नरेंद्र नगर – चुनाव नहीं हो रहे हैं
नपं घनसाली – आनंद सिंह बिष्ट-भाजपा
नपं चमियाला – गोविंद सिंह राणा-भाजपा
नपं गजा – कुंवर सिंह चौहान- निर्दलीय
नपं लंबगांव – रोशन रांगड़-भाजपा
नपं कीर्तिनगर – राकेश मोहन मैठाणी-भाजपा
नपं तपोवन – विनीता बिष्ट-भाजपा

जिला देहरादून
ननि देहरादून
ननि ऋषिकेश
नपा हरबर्टपुर – -नीरू देवी-भाजपा
नपा विकास नगर- धीरज नौटियाल -कांग्रेस
नपा मसूरी -मीरा सकलानी-भाजपा
नपा डोईवाला – नरेंद्र सिंह नेगी -भाजपा
नपं सेलाकुई – सुमित चौधरी-निर्दलीय

जिला पौड़ी
ननि कोटद्वार- भाजपा आगे
ननि श्रीनगर – आरती भंडारी-निर्दलीय
नपा पौड़ी- हिमानी नेगी- निर्दलीय
नपा दुगड़ा-शांति बिष्ट -निर्दलीय
नपं सतपुली -जितेंद्र चौहान-कांग्रेस
नपं स्वर्गाश्रम जौंक-विंदिया अग्रवाल-कांग्रेस
नपं थैलीसैण- बीरा देवी-कांग्रेस

जिला रुद्रप्रयाग
नपा रुद्रप्रयाग – संतोष रावत -निर्दलीय
नपं ऊखीमठ -कुब्जा धिरवाण-निर्दलीय
नपं गुप्तकाशी -विश्वश्वरी देवी-भाजपा
नपं अगस्त्यमुनि -राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी-कांग्रेस
नपं तिलवाड़ा -विनीता देवी-भाजपा

हरिद्वार नगर निगम में भाजपा आगे

हरिद्वार नगर निगम में वोटों की गिनती जारी है। चार राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी किरण जैसल 23151 वोटो से आगे हैं।

नगर निगम श्रीनगर में मेयर पद पर निर्दलीय आरती भंडारी जीती। पहली बार नगर निगम के लिए हुए चुनाव में श्रीनगर में निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी जीत का परचम लहरा कर महापौर चुनी गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय को 1639 मतों से पराजित किया। निर्दलीय आरती को 7959 व भाजपा प्रत्याशी आशा को 6320 मत मिले।

पिथौरागढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल 17 मतों के अंतर से विजयी रहीं। कड़े मुकाबले में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका महर को हराया। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।

डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के सागर मनवाल को पराजित किया है।

नगर पालिका कर्णप्रयाग में भाजपा के गणेश शाह जीते। जीत के बाद भाजपा के प्रत्याशी गणेश शाह और उनके समर्थकों ने कर्णप्रयाग में विशाल जूलूस निकाला। भाजपा प्रत्याशी गणेश शाह ने उमा माहेश्वर आश्रम से होते हुए उमा देवी तिराहा, पेट्रोल पंप, मुख्य बाजार, सिमली रोड़ तक जूलूस निकाला। इस दौरान समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। और एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।

यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव नगरपालिका बड़कोट में निर्दलीय प्रत्याशी विनोद डोभाल ने कांग्रेस प्रत्याशी सहित छह अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त की। विजय प्रत्याशियों ने नगरपालिका क्षेत्र में विजय जुलूस निकाला और पटाखे फोड़े।

झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस काबिज

झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी विजयी हुए।  यहां कांग्रेस को 4507 और भाजपा को 3647 वोट मिले हैं।

जानिए अब तक के रुझान

1. नगर निगम देहरादून के मेयर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को 29,527 और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह पोखरियाल को 17,773 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना जारी है।
2. ऋषिकेश नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शम्भू पासवान को 9031 और निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चन्द्र को 4233 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है।
3. नगर निगम श्रीनगर में निर्दलीय आरती भंडारी को 3719 व भारतीय जनता पार्टी की आशा उपाध्याय को 2999 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना जारी है।
4. अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय वर्मा को 6811 और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी भैरव गोस्वामी को 4337 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है
5. हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी ललित जोशी को 6047 तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को 5100 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है
6. हरिद्वार नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी किरण जैसल को 12,648 और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान को 6327 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है
7. नगर निगम काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक बाली को 25299 एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संदीप सहगल को 21425 मत मिले हैं, मतगणना अभी जारी है।
8. रुद्रपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विकास शर्मा को 29,912 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा को 23,885 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है।

देहरादून नगर निगम

भाजपा 71272

कांग्रेस- 44265

मसूरी में भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी 312 मतों से विजयी।

नगर निगम देहरादून में जीते ये पार्षद

– वार्ड 1 सुमेंद्र सिंह बोहरा कांग्रेस
– वार्ड 2 सागर लामा कांग्रेस
– वार्ड 16 अशोक डोबरियाल
– वार्ड 22 अनीता गर्ग भाजपा
– वार्ड 25 मनोज जाटव भाजपा
– वार्ड 32 बल्लूपुर कोमल वोहरा कांग्रेस
– वार्ड 35 संगीता गुप्ता भाजपा
– वार्ड 47 अजय त्यागी कांग्रेस
– वार्ड 62 सुमित पुंडीर भाजपा
– वार्ड 63 दिनेश केमवाल निर्दलीय
– वार्ड 64 नेहरूग्राम भाजपा से सुशीला
– वार्ड 65 विजयलक्ष्मी सविता बेस्ट कांग्रेस
– वार्ड 76 पूनम पुंडीर निर्दलीय
– वार्ड 77 माजरा ज़ाहिद अंसारी
– वार्ड 79 दीपक नेगी भाजपा
– वार्ड 80 अंजली सिंघल भाजपा
– वार्ड 94 मेहरबान सिंह भंडारी भाजपा

टिहरी नगर पालिका में निर्दलीय की जीत

अध्यक्ष पद पर नगरपालिका टिहरी से निर्दलीय प्रत्याशी मोहन सिंह रावत, नगरपालिका चम्बा से भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला, नगरपालिका मुनिकीरेती से निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण, नगर पंचायत लम्बगांव से भाजपा प्रत्याशी रोशन सिंह रांगड़, नगर पंचायत घनसाली से भाजपा प्रत्याशी आनन्द बिष्ट, नगर पंचायत चमियाला से भाजपा प्र्रत्याशी गोविन्द सिंह राणा, नगर पंचायत गजा से निर्दलीय प्रत्याशी कुंवर सिंह चौहान, नगर पंचायत कीर्तिनगर से भाजपा प्रत्याशी राकेश मोहन, नगर पंचायत तपोवन से भाजपा प्रत्याशी विनीता देवी ने की जीत दर्ज।

जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में प्रातः 08 बजे से पोस्टल बैलेट से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर नगरपालिका टिहरी से निर्दलीय प्रत्याशी मोहन सिंह रावत को 5443 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पंवार को 1991 मत मिले। इस प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी मोहन सिंह रावत ने 3452 मतों से जीत हांसिल की। नगरपालिका चम्बा से भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला को 2588 मत तथा कांग्रेंस प्रत्याशी वीना देवी को 1354 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला ने 1234 मतों से जीत हांसिल की। नगरपालिका मुनिकीरेती से निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण को 9296 मत तथा भाजपा की बीना जोशी को 3245 मत मिले। इस प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण ने 6051 मतों से जीत हांसिल की।
नगर पंचायत तपोवन से भाजपा प्रत्याशी विनीता देवी को 1081 मत तथा निर्दलीय प्रत्याशी रोशनी देवी को 815 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी विनीता देवी ने 266 मतों से जीत हांसिल की। नगर पंचायत लम्बगांव से भाजपा प्रत्याशी रोशन सिंह रांगड़ को 1046 मत तथा निर्दलीय प्रत्याशी अनुजवंत सिंह को 639 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी रोशन सिंह रांगड़ ने 407 मतों से जीत हांसिल की। नगर पंचायत घनसाली से भाजपा प्रत्याशी आनन्द बिष्ट को 2119 मत तथा कांग्रेंस प्रत्याशी शंकरपाल सजवाण को 1897 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी आनन्द बिष्ट ने 222 मतों से जीत हांसिल की। नगर पंचायत चमियाला से भाजपा प्र्रत्याशी गोविन्द सिंह राणा को 1111 मत तथा निर्दलीय प्रत्याशी ताजवीर सिंह को 821 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्र्रत्याशी गोविन्द सिंह राणा ने 290 मतों से जीत हांसिल की। नगर पंचायत गजा से निर्दलीय प्रत्याशी कुंवर सिंह चौहान को 1077 मत तथा भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती को 921 मत मिले। इस प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी कुंवर सिंह चौहान ने 156 मतों से जीत हांसिल की। नगर पंचायत कीर्तिनगर से भाजपा प्रत्याशी राकेश मोहन को 1202 मत तथा कांग्रेंस प्रत्याशी रामलाल नौटियाल को 407 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी राकेश मोहन ने 795 मतों से जीत हांसिल की।

*नगर पालिका कर्णप्रयाग*
(1)गजपाल सोनी निर्दलीय- 155
(2)घनश्याम लाल(निर्दलीय)- 46
(3)गणेश चन्द्र शाह(भाजपा)- 1074
(4)रामदयाल(कांग्रेस)-987
(5अनीता देवी निर्दलीय- 835
(6)अनिल कुमार निर्दलीय-748
(7)शिशुपाल लाल (निर्दलीय)- 43
(8)बसन्ती देवी निर्दलीय- 131
(9)जयप्रकाश चन्द्र निर्दलीय- 11
(10)नोट( इनमें से कोई नहीं)- 24
(11)रद्द

भाजपा प्रत्याशी गणेश शाह 84 मतों से विजयी।

श्रीनगर नगर निगम में मतगणना का दूसरा राउंड पूरा

आशा उपाध्याय भाजपा -1528
मीना रावत कांग्रेस -652
सरस्वती देवी यूकेडी -49
आरती भंडारी निर्दलीय -1599
पूनम तिवाड़ी निर्दलीय -762
नोटा -23

देहरादून नगर निगम में भाजपा आगे

मेयर पद पर सौरभ थपलियाल (भाजपा) को अभी तक 30386 वोट मिले। विरेन्द्र पोखरियाल (कांग्रेस) को 18872 वोट मिले। वार्ड नंबर 25 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी मनोज जाटव 325 वोटो से विजयी हुए। रोबिन त्यागी वार्ड नंबर 47 से 650 मतों के अंतर से जीते।

चंबा नगर पालिका में भाजपा का कब्जा

टिहरी जिले के चंबा नगर पालिका में बीजेपी की शोभनी धनोला ने 1234 वोटों से जीत दर्ज की है। बीजेपी को 2588 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस की वीना नेगी 1354वोट लेकर दूसरे नंबर पर रही है। निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस की बागी प्रीति पंवार 1303 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रही हैं

चमोली- नगर निकाय चुनाव

1 नगर निकाय चुनाव में चमोली के थराली से कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 544 वोट से जीत दर्ज की।

2 – गोपेश्वर में भाजपा प्रत्याशी संदीप रावत उर्फ बबलू 615 वोटो से जीत दर्ज की।

3 – गैरसेंण से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन भंडारी ने 460 मतों से जीत दर्ज की।

4 – पीपलकोटि से निर्दलीय प्रत्याशी आरती नवानी ने 194 वोटो से जीत दर्ज की।

5 – कर्णप्रयाग से भाजपा प्रत्याशी गणेश शाह ने जीत दर्ज की।

देहरादून नगर निगम अपडेट

देहरादून नगर निगम के वार्ड 76 से कांग्रेस के जाहिद अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी आफताब आलम को 218 वोटों से हराया।

हरिद्वार नगर निगम दूसरे राउंड की मतगणना शुरू

हरिद्वार में दूसरे राउंड की मतगणना शुरू हो गई है। दूसरे राउंड में भी भाजपा की किरण जैसल 8843 वोटों से आगे चल रही हैं।

मेयर नगर निगम देहरादून

वर्तमान तक की मतगणना के अनुसार

सौरभ थपलियाल (भाजपा)-30386

विरेन्द्र पोखरियाल (कांग्रेस)-18872

भाजपा प्रत्याशी 11514 मतों से आगे है।

रुड़की नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना खत्म, भाजपा आगे

रुड़की नगर निगम सीट पर पहले राउंड की मतगणना खत्म हो गई है। भाजपा 4457 वोट लेकर बढ़त बनाए हुए है जबकि निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा 3132 वोट लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता को 2601 मत प्राप्त हुए हैं l वहीं, बसपा प्रत्याशी सत्यवती वर्मा ने 827 मत प्राप्त किए हैं l

देहरादून में भाजपा आगे

देहरादून नगर निगम में भाजपा के सौरभ थपलियाल करीब 6000 मतों से आगे चल रहे हैं। कार्यकर्ता रेंजर्स मैदान में ही जमे हैं। वहीं, रुड़की और हरिद्वार में भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

मसूरी नगर पालिका अपडेट

अध्यक्ष पद पर भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी मीरा सकलानी को प्रथम चरण में 2532, कांग्रेस प्रत्याशी मंजू भंडारी को 1651, निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता 3136, निर्दलीय प्रत्याशी नैंसी पंवार 237, निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला पंवार 285 मत मिले हैं। वोटों की गितनी जारी है।

चमोली
जोशीमठ नगर पालिका में अध्यक्ष
बीजेपी सुषमाडिमरी – 694
कांग्रेस देवेश्वरी शाहा – 1024
निर्दलीय – 209

चमोली
गोपेश्वर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर
बीजेपी संदीप रावत -1489
कांग्रेस प्रमोद बिष्ट – 1326
निर्दलीय अनूप पुरोहित – 882
भाजपा 163 आगे

मुनि की रेती ढालवाला से निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण ढाई हजार से ज्यादा मतों से विजयी

330 वोट से कांग्रेस आगे

श्रीनगर नगर निगम निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी 466 वोट से आगे।

निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी–1447 वोट

भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय –981 वोट

गोपेश्वर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर

बीजेपी संदीप रावत – 1346

कांग्रेस प्रमोद बिष्ट – 1145

निर्दलीय अनूप पुरोहित – 791

201 वोट से बीजेपी आगे

रुड़की निगम में कांग्रेस से पांच बार के पार्षद बेबी खन्ना हारे

रुड़की नगर निगम में कांग्रेस से पांच बार के पार्षद बेबी खन्ना हारे। भाजपा के आकाश जैन ने मारी बाजी।

रुड़की नगर निगम में भाजपा आगे

रुड़की नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 4400 कांग्रेस प्रत्याशी को 2575 और श्रेष्ठा राणा 3104 मत मिले हैं।

कीर्तिनगर नगर पंचायत में चौथी बार भी भाजपा का कब्जा

कीर्तिनगर नगर पंचायत में चौथी बार भी भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी अध्यक्ष बना है। प्रत्याशी डॉक्टर राकेशमोहन मैठाणी की भारी मतों से विजय हुई है। सभासद पद पर वार्ड नंबर 1 से मनमोहन सिंह रावत, वार्ड नंबर 2 से दीपा देवी व वार्ड नंबर 3 से कुलदीप रावत विजय हुए हैं।

श्रीनगर नगर निगम में अभी तक जीते पार्षद

– राजेंद्र नेगी   बीजेपी
– विजय सोनू चमोली  निर्दलीय
– उषा देवी  बीजेपी
– कुसुमलता बिष्ट  निर्दलीय
– पूजा बर्थवाल  निर्दलीय
– भावना चौहान  निर्दलीय
– गुड्डी देवी  बीजेपी
– मीना देवी  निर्दलीय
– सुनीता गैरोला  बीजेपी
– आशीष नेगी  निर्दलीय
– अंजना डोभाल  बीजेपी
– शुभम प्रभाकर  बीजेपी

रुड़की नगर निगम अपडेट

रुड़की नगर निगम के चुनाव नतीजों के लिए बीएसएम इंटर कॉलेज में मतगणना जारी है। जिसको लेकर सुरक्षा को प्रशासन ने इंतजाम किए है।  वार्ड नंबर 1 शेरपुर से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी की प्रत्याशी अनीता, वार्ड नंबर 2 आदर्शनगर से भाजपा प्रत्याशी सचिन कश्यप विजयी हुए हैं। वार्ड नंबर 3 सोलानीपुरम से भाजपा प्रत्याशी देवकी जोशी पत्नी रमेश जोशी विजयी हुई हैं। वहीं अन्य वार्डों पर मतगड़ना जारी है।

नगर पंचायत गजा चारों वार्डों मे निर्दलीय उम्मीदवार जीते। साथ ही अध्यक्ष पद पर भी निर्दलीय उम्मीदवार कुंवर सिंह चौहान भी काफी लीड से आगे।

ब्रेकिंग
घनसाली नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी आनंद बिष्ट 322 मतों से जीते

: उत्तरकाशी अपडेट
चिन्यालीसौड़ नगर पालिका – निर्दलीय मनोज कोहली विजयी।

पुरोला नगर पालिका – कांग्रेस के बिहारी लाल विजयी

नौगांव नगर पंचायत – भाजपा प्रत्याशी विजयी: बड़कोट नगर पालिका – निर्दलीय विनोद डोभाल भारी मतों से आगे।

उत्तरकाशी नगर पालिका – निर्दलीय भूपेंद्र चौहान आगे, : ऋषिकेश नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान 5000 से अधिक मतों से आगे।

सतपुली नगर पंचायत में कांग्रेस की बंपर जीत

सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष समेत चारों वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने बड़े मार्जन से जीत दर्ज कर ली है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान ने लगभग 470 मतों से एक तरफा जीत दर्ज की। वहीं सभासद के लिए वार्ड नंबर 1 से विकास मोहल्ला से अमित रावत, वार्ड दो से संत पॉल हॉस्पिटल से चंद्र मोहन सिंह, वार्ड तीन से बस अड्डा से दीपिका मियां और वार्ड चार से सतपुली मल्ली से रिंकी रावत ने बड़े मार्जन से जीत दर्ज की।

टिहरी नगर पालिका अब तक:-
मोहन सिंह रावत 2295
कुलदीप पंवार कांग्रेस 705
मस्ता नेगी भाजपा 551

तपोवन नगर पंचायत में भाजपा की विनीत बिष्ट अध्यक्ष पद पर जीती। शुभकामनाएं

हरबर्टपुर नगर पालिका वार्ड सभासद जीते

– वार्ड नंबर एक से भाजपा की प्रत्याशी नेहा
– वार्ड नंबर दो से भाजपा के सुरजीत सिंह बग्गा
– वार्ड तीन से कांग्रेस की अर्चना नेगी
– वार्ड नंबर चार भाजपा प्रत्याशी विनोद कश्यप
– वार्ड नंबर पांच भाजपा के राजेंद्र पटेल
– वार्ड नंबर छह से निर्दलीय सुबीर कुमार
– वार्ड नंबर सात से निर्दलीय सरिता राणा थापा
– वार्ड नंबर आठ निर्दलीय मेघश्याम शर्मा
– वार्ड नंबर नौ कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड़

हरिद्वार से मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी आगे

हरिद्वार में अब तक हई मतगणना में हरिद्वार से मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल 3000 वोट से आगे चल रही हैं।

बिग ब्रेकिंग
चमियाला नगर पंचायत से भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी गोविंद सिंह राणा की 241 मतों से जीत।

बिग ब्रेकिंग
लम्बगांव नगर पंचायत से भाजपा के अध्यक्ष पद पर रोशन रांगड़ 400 से अधिक मतों से जीते।

नगर पंचायत गुप्तकाशी की पहली अध्यक्ष बनीं विश्वेशरी देवी। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्म्वाण नगर पंचायत ऊखीमठ से विजयी रहीं। नगर पंचायत तिलवाड़ा में भाजपा की विनीता देवी नौ वोट से जीतीं।

विकासनगर में ऐसे रहे नतीजे

हरबर्टपुर वार्ड नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी नेहा सहगल जीती।  वार्ड नंबर चार से निर्दलीय प्रत्याशी लवलेश शर्मा 100 मतों के अंतर से जीते। उन्हें पिछले बोर्ड में सभासद रहने के बाद भी कांग्रेस ने नहीं दिया था टिकट। वार्ड नंबर पांच से भाजपा प्रत्याशी अंकित जोशी 1200 मतों से जीते। वार्ड छह से भाजपा के सुमित चौधरी और सात से श्रुति खेवड़िया भाजपा से जीतकर पार्षद बनीं।

हरिद्वार में आठ वार्ड तक क्लियर, पांच में काउंटिंग जारी

नगर निगम के आठ वार्डों की स्थिति साफ हो गई है। पहले राउंड की मतगणना में आठ सीटों के परिणाम आए हैं, जबकि वार्ड नंबर पांच में चार प्रत्याशियों के बीच टक्कर होने के चलते अभी काउंटिंग जारी है। वार्ड नंबर एक से भाजपा के आकाश भाटी, दो से भाजपा की सुनीता शर्मा, तीन से भाजपा के सूर्यकांत शर्मा, चार नंबर से कांग्रेस के महावीर वशिष्ठ, छह नंबर से भाजपा के सुमित चौधरी, सात से भाजपा की श्रुति खेवड़िया, आठ नंबर वार्ड से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता और नौ नंबर वार्ड से कांग्रेस के सोहित सेठी ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर पांच में अभी मतगणना जारी है। पहले राउंड में एक से लेकर नौ वार्ड  तक की मतगणना की गई है।

नगर पंचायत गुप्तकाशी में भाजपा की विश्वेशरी देवी जीतीं

नवगठित नगर पंचायत गुप्तकाशी में अध्यक्ष पद पर भाजपा की विश्वेशरी देवी ने की जीत दर्ज की।
नौगांव नगर पंचायत में ऐसा रहा परिणाम
नौगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक से तीन तक सभासद पद पर निर्दलीय और चार में भाजपा के प्रत्याशी ने की जीत दर्ज की।

उत्तरकाशी बाड़ाहाट नगरपालिका पोस्टल बैलेट की मतगणना हो रही है। इसमें रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। इसमें अभी तक की गिनती में निर्दलीय आगे हैं। भाजपा को 17, कांग्रेस को 2 और निर्दलीय को 35 मत प्राप्त हुए।

मसूरी नगर पालिका के वोटों की गिनती अटल आदर्श घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज में हो रही है। पहले राउंड की मतगणना में 14 टेबल में बूथ संख्या 1 से लेकर 13 तक की गणना की जाएगी। दूसरे राउंड में बूथ संख्या 14 से 27 की गणना की जाएगी।

इन नगर निकायों के नतीजे सबसे पहले आएंगे
चमोली की नगर पंचायत नंदानगर घाट (1129 वोट), पौड़ी की नगर पालिका दुगड्डा (1186 मत), नगर पालिका रानीखेत (1412 मत), नगर पंचायत थराली (1421 मत), नगर पालिका द्वाराहाट (1444 मत), नगर पंचायत कीर्तिनगर टिहरी (1659 मत) के नतीजे सबसे जारी होने के अनुमान हैं।

चमोली
गोपेश्वर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर
बीजेपी संदीप रावत – 622
कांग्रेस प्रमोद बिष्ट – 617
निर्दलीय अनूप पुरोहित – 500

5 वोट से बीजेपी आगे

हरिद्वार में सबसे पहले आए नतीजे

वार्ड नंबर 1 से भाजपा के आकाश भाटी 400 वोट से जीते।
वार्ड नंबर 2 से भाजपा की सुनीता देवी विजय।
वार्ड नंबर 3 से भाजपा सूर्यकांत शर्मा।
वार्ड नंबर 4 कांग्रेस महावीर वशिष्ठ जीते।
वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता जीते।
वार्ड नंबर 9 से सोहित सेठी ने कांग्रेस से जीत हासिल की।

निकाय चुनाव खबर अपडेट के लिए इस खबर के लिंक पर बने रहें

अपडेट जारी ….

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!