11.3 C
Dehradun
Tuesday, April 30, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डहरिद्वारमहिला सरोकारों को समर्पित 'आगमन' द्वारा 13 मार्च को हरिद्वार में महिला...

महिला सरोकारों को समर्पित ‘आगमन’ द्वारा 13 मार्च को हरिद्वार में महिला सम्मान समारोह

साहित्य, कला, संस्कृति, समाजिक एवम महिला सरोकारों को समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘आगमन’ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2022 के अवसर पर आगामी रविवार 13 मार्च को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के सभागार में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में देश-विदेश की 80 विदुषी महिलाओं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान किया है एवम विशेष उपलब्धियां हासिल की है, को विभिन्न सम्मानों से अलंकृत किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रूप किशोर शास्त्री ने सहमति प्रदान की है एवम कार्यक्रम ने विशिष्ट सान्निध्य विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री आचार्य राधा कृष्ण मनोड़ी एवम अंतरराष्ट्रीय कवि, साहित्यकार एवं प्रसार भारती, नई दिल्ली के लक्ष्मी शंकर बाजपेई का प्राप्त होगा। इनके अतरिक्त देश की अनेक विशिष्ट विभूतियां कार्यक्रम की प्रत्यक्ष साक्षी होंगी। यह जानकारी पवन जैन संस्थापक एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘आगमन’ ने दी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!