9.4 C
Dehradun
Tuesday, January 13, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डमसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिरी, दो लोगों की...

मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, एक घायल

देहरादून मसूरी मार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात मेजर अंशुमान त्रिखा ने फोन पर घटना की जानकारी दी। टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने बताया कि वे तीन लोग मसूरी गए थे। लौटते वक्त उनकी कार ग्लोगी के पास खाई में गिर गई। दो लोग खाई में हैं।

एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और दोनों को बाहर निकाला, लेकिन दोनों की जान जा चुकी थी। मृतकों की पहचान सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून के रूप में हुई। शवों को मोर्चरी कोरोनेशन भिजवाया गया ।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!