23.4 C
Dehradun
Thursday, July 17, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डCoronavirus: उत्तराखंड में कोरोना का एक और संक्रमित मिला, अब तक आए...

Coronavirus: उत्तराखंड में कोरोना का एक और संक्रमित मिला, अब तक आए 56 मरीज

प्रदेश में कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया है। अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। अब तक सामने आ चुके कुल मरीजों में सात मरीज एक्टिव हैं। इसमें से चार मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना के नियंत्रण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार काम कर रही है। इसके लिए सभी चिकित्सा इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

———————————————–

उत्तराखंड में कोरोना का एक और मरीज सामने आया है। इसके बाद अब मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इसमें से पांच मरीज बाहरी राज्यों के हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के दो मरीज ही एक्टिव हैं। इसमें से एक मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती है, जबकि दूसरा मरीज घर में आईसोलेट है।

बृहस्पतिवार को कोरोना के लक्षण वाले 13 मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। इसमें से एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब तक सामने आए कोरोना वायरस के 11 मरीजों में से पांच मरीज बाहरी राज्यों के हैं। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले मरीज शामिल हैं।

जिले में डेंगू का एक और मामला सामने आया है। इसके बाद डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 73 पहुंच गई है। इसमें से 42 मरीज देहरादून के हैं, जबकि 31 मरीज बाहर के हैं। इस पर सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में डेंगू के सात मरीज एक्टिव हैं। इनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों का सर्वे कर लार्वा भी नष्ट करने में जुट हुई है।

——————————————–

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसमें ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। इसमें से छह मरीज अभी कोरोना एक्टिव हैं। इसमें से एक मरीज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि पांच अन्य मरीज होम आइसोलेशसन में हैं।

बुधवार को 19 मरीजों की कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। इनमें से पांच मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें से दो प्रदेश के निवासी हैं। जबकि अन्य तीन मरीज हैदराबाद, बंगलुरू और बिजनौर की यात्रा कर लौटे थे। प्रदेश भर में अभी कोरोना के छह मरीज एक्टिव हैं। इसमें से ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स भी शामिल हैं।

कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाईयों में अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा, प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियां को और भी तेज कर दिया गया है।

प्रदेश में बुधवार को पांच नए मामले सामने आने के बाद सभी को और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चिकित्सा इकाईयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!