उत्तराखंड में चुनाव परिणाम आने के बाद अब भाजपा सरकार बनाने की प्रक्रिया में लग गई है, जिसके तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा। पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। इस दौरान सीएम धामी धामी ने कहा कि हमें एक नया जनादेश मिला है और यह कार्यकाल पूरा हो गया है, इसलिए राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दे दिया। उन्होंने मुझे नई सरकार के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक के तौर पर अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा है।