20.2 C
Dehradun
Saturday, May 11, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand Election 2022 Result : 70 सीटों के रिजल्ट घोषित, 47 भाजपा...

Uttarakhand Election 2022 Result : 70 सीटों के रिजल्ट घोषित, 47 भाजपा जीती, कांग्रेस 19, 2 बसपा एवं 2 निर्दलीय

Uttarakhand Election 2022 Result: विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना अब लगभग पूरी होने वाली है। बीजेपी इस बार भी 47 सीट के साथ सत्ता सँभालने जा रही है। हालाँकि अभी तक 70 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमे से 47 भाजपा के खाते में गई हैं। कांग्रेस को 19, बसपा को 2 एवं 2 निर्दलीय के खाते में गई हैं।   

उत्तराखंड: लोहाघाट सीट पर 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी

चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए इस खबर के लिंक पर बने रहें आज

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम पुष्कर धामी को दी करारी शिकस्त। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद कापड़ी ने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6951 मतों से करारी शिकस्त दी। कुल 91325 मतों में से पुष्कर सिंह धामी को 40675 एवं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 वोट मिले।

जागेश्वर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुंजवाल पर भाजपा प्रत्याशी मोहन मेहरा ने बनाई 4704 वोटों की बढ़त। 11 राउंड पूरे। 5 राउंड शेष।

द्वाराहाट सीट पर कांग्रेस 670 वोट से आगे, दो राउंड शेष।

किच्छा विधानसभा सीट की 12 राउंड गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ 9973 वोटों से आगे, उन्हें 48327 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला को 38354 वोट मिले।

अल्मोड़ा सीट पर रोचक मुकाबला

कपकोट विधानसभा का फाइनल वोट
सुरेश गढ़िया बीजेपी – 31275
ललित फर्स्वाण कांग्रेस – 27229
भूपेश उपाध्याय आप पार्टी – 3529
भाजपा के सुरेश गढ़िया 4046 वोटों से कांग्रेस के ललित फर्स्वाण को हराकर चुनाव जीत चुके हैं। जीत की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।अल्मोड़ा सीट पर भाजपा कांग्रेस में रोचक मुकाबला, 11वें राउंड तक भाजपा को 794 वोट की बढ़त, 2 राउंड शेष। आखिरी में पोस्टल बैलेट साबित हो सकते हैं निर्णायक।
बागेश्वर विधानसभा 13वां चरण-
चंदन रामदास बीजेपी- 30113
रणजीत दास कांग्रेस- 17828
बसंत कुमार आप पार्टी- 15175
भाजपा के चंदन राम दास 12285 वोटों से आगे चल रहे हैं।

कर्णप्रयाग से बीजेपी के अनिल नौटियाल 9वें राउंड की गणना के बाद 183 मतों से आगे हो गए हैं।

नरेन्द्रनगर विधानसभा में सभी 13 राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा के सुबोध उनियाल 1668  वोटों से आगे। अब सिर्फ पोस्टल बैलेट के मतगणना बाकी।

हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के इंजीनियर रवि बहादुर ने 42172 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं भाजपा के सुरेश राठौर को 28796 वोट मिले। 13376 वोट से रवि बहादुर जीते।

पोस्टल बैलेट में श्रीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत ने गोदियाल पर बढ़त बनाई।

केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत 7544 वोट से जीते। आधिकारिक घोषणा होना बाकी। शैलारानी को 20678 मत मिले हैं। जबकि निर्दलीय कुलदीप रावत को 13134 और कांग्रेस के मनोज रावत को 12 हजार से अधिक मत मिले हैं।

बागेश्वर विधानसभा 13वां चरण-
चंदन रामदास बीजेपी- 30113
रणजीत दास कांग्रेस- 17828
बसंत कुमार आप पार्टी- 15175
भाजपा के चंदन राम दास 12285 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बागेश्वर विधानसभा 12वां चरण

चंदन रामदास बीजेपी- 27888
रणजीत दास कांग्रेस- 16329
बसंत कुमार आप पार्टी- 14419
भाजपा के चंदन राम दास 11559 वोटों से आगे चल रहे हैं।

सोमेष्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य 4940 वोट से जीतीं, उन्हें कुल 25260 वोट मिले। कांग्रेस राजेन्द्र बरकोटी-20320, उपपा किरन आर्या- 412 पीपीआडी दिनेश चंद्र- 149, सपा बलवंत आर्या- 88,आप हरीश चंद्र 567, निर्दलीय गोविंद लाल 192, मधुबाला 716, नोटा-995।

हरिद्वार जिले के भगवानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की ममता राकेश को 44666 वोट मिले। वही उनके  देवर बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश को39858 वोट मिले। ममता राकेश ने सुबोध राकेश को 4808 वोट से हराया।

सीएम धामी 7225 वोटों से पीछे

खटीमा विधानसभा क्षेत्र के नौवें चरण में भाजपा प्रत्याशी सीएम पुष्कर सिंह धामी को 4079 और कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 4372 वोट मिले। भाजपा को कुल 37254 और कांग्रेस को 44479 वोट मिले हैं। सीएम धामी 7225 वोटों से पीछे।

रुद्रपुर विधानसभा सीट की 11 राउंड गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा 14986 वोटों से आगे, उन्हें अब तक कुल 43320 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को 28334 वोट मिले, निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल को मिले 16,526 वोट।

केदारनाथ और रुद्रप्रयाग सीट का हाल

केदारनाथ विधानसभा के दसवें राउंड में
भाजपा 6103 वोट से आगे
शैलारानी रावत भाजपा:16481
कुलदीप रावत निर्दलीय :10378
मनोज रावत कांग्रेस:9488
सुमन्त तिवारी आप :4224

रुद्रप्रयाग विधानसभा 11वें राउंड के बाद
भाजपा 7891 वोट से आगे
भरत चौधरी भाजपा:23418
प्रदीप थपलियाल कांग्रेस:15527
मोहित डिमरी यूकेडी:4114
मातवर कण्डारी निर्दलीय:3686

चमोली का अपडेट

बदरीनाथ सीट पर भाजपा के महेंद्र भट्ट 161 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां सातवें राउंड की मतगणना पूर्ण हो गई है। थराली सीट पर भाजपा के भूपाल रामम टम्टा 4655 मतों से आगे है, जबकि कर्णप्रयाग में कांग्रेस के मुकेश नेगी 817 मतो से आगे चल रहे हैं।

किच्छा विधानसभा सीट की 10 राउंड गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ 9259 वोटों से आगे।

पिथौरागढ़ नौवें राउंड में भाजपा 22270, कांग्रेस 28338, कांग्रेस 6068 से आगे।

रुद्रपुर विधानसभा सीट की 10 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा 13795 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 39725 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को 25930 वोट मिले हैं।

सितारगंज विधानसभा के छठे चरण में भाजपा के सौरभ बहुगुणा को 3886, कांग्रेस के नव तेजपाल सिंह को 4520, बसपा के नारायण पाल को 348 एवं आम आदमी पार्टी के अजय जयसवाल को 155 वोट मिले। अभी तक भाजपा को कुल 29801 कांग्रेस को 16173 आम आदमी पार्टी को 9445 एवं बसपा को 5226 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा के सौरभ अभी भी 13630 वोटों से आगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक 8 राउंड की गिनती के बाद करीब 8 हजार वोटों से लीड कर आगे हैं। इससे भाजपाइयों में खुशी का माहौल बनने लगा है।

खटीमा विधानसभा क्षेत्र के पांचवें राउंड में भाजपा के पुष्कर सिंह धामी को 2908 कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 4702 वोट मिले। अभी तक भाजपा को 19979 और कांग्रेस को 24060 वोट मिले हैं। धामी चार हजार वोट से पीछे।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के साथ ही अपनी नैया भी पार नहीं लगा सके और उन्हें 10 हजार से भी ज्यादा वोटों से करारी हार मिली है। पूर्व सीएम हरीश रावत के वोटों में अंतर बढ़ता जा रहा है। लालकुआं विधानसभा में मोहन बिष्ट 7085 वोट से आगे है। हरीश रावत को तीसरे राउंड के बाद 7639 और मोहन बिस्ट को 14724 वोट मिले है।

श्रीनगर विधानसभा सीट से धन सिंह रावत 345 से आगे

यमकेश्वर से रेनु बिष्ठ 2757 वोटो से आगे

चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज 2232 वोट से आगे

ऋतु खण्डूरी कोटद्वार से 4427 वोट से आगे

पौड़ी से भाजपा के राजकुमार पोरी 2051 वोट से आगे

लैंसडाउन से महंत दिलीप रावत 4824 वोट से आगे अनुकुर्ति गुसाईं पीछे

– लालकुंआ सीट से भाजपा के डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट 9128 वोटों से हरीश रावत से आगे चल रहे हैं।
– खटीमा से पुष्कर सिंह धामी चार राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी से 1000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
– किच्छा में सात राउंड के बाद कांग्रेस के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ 564 भाजपा के राजेश शुक्ला से आगे चल रहे हैं।
– रुद्रपुर सीट से पांचवे चरण के बाद शिव आरोड़ा 6000 वोटों से कांग्रेस की मीना शर्मा से आगे चल रहे हैं।
– बाजपुर से दसवें राउंड के बाद कांग्रेस के यशपाल आर्य 3696 वोटों से आगे, भाजपा के राजेश कुमार पिछड़े।
– गदरपुर में नौ राउंड में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय  6339 वोटों से आगे चल रहे हैं।
– काशीपुर में चार राउंड के बाद त्रिलोक सिंह चीमा 8502 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र से आगे चल रहे हैं।
– जसपुर में कांग्रेस प्रत्याशी 4396 वोटों से भाजपा के शैलेंद्र मोहन सिंघल से आगे चल रहे हैं।
– सितारगंज में सौरभ बहुगुणा में 1500 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी नारायण पाल से आगे चल रहे हैं।
– रानीखेत में चार राउंड के बाद भाजपा 1900 वोट से आगे, कांग्रेस के करन महरा पीछे।
– बागेश्वर में भाजपा के चंदन रामदास 7687 वोटों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के बसंत कुमार 6777 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर।
– कपकोट में भाजपा के सुरेश गड़िया 3500 वोट से आगे चल रहे हैं।
– पिथौरागढ़ डीडीहाट सीट से तीसरे राउंड में बिशन सिंह चुफाल 1558 वोट से आगे
– गंगोलीहाट भाजपा 3445 वोटों से आगे चल रही है
– पिथौरागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर 1741 मतों से आगे चल रहे हैं।
– धारचूला में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश धामी 4951 मतों से आगे चल रहे हैं।
– नैनीताल से भाजपा की सरिता आर्य छठे में कांग्रेस संजीव आर्या से 5000 वोटों से आगे चल रही हैं।

टिहरी की सभी सीटों का हाल

1- धनोल्टी- 3288 से भाजपा आगे
2- प्रताप नगर- 2279 से कांग्रेस आगे
3- टिहरी- 158 से भाजपा आगे।
4- घनसाली- 5442 से भाजपा आगे।
5- देवप्रयाग- 1986 से UKD आगे।
6- नरेंद्र नंगर- 893 से भाजपा आगे।

गंगोत्री विधानसभा में चौथे राउंड की मतगणना पूरी

भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान 2454 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विजय पाल सजवाण से आगे चल रहे हैं, जबकि आप के सीएम कैंडिडेट कर्नल अजय कोठियाल को चार राउंड में मात्र 1066 मत ही मिले हैं।

भाजपा इन सीटों पर चल रही आगे

विकास नगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान को बढ़त। छठे चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को 21784 मत मिले वहीं पूर्व मंत्री नवप्रभात को 18608 मत मिले।

राजपुर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक खजान दास आगे चौथे चरण की मतगणना में खजान दास के 16124 और कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार को 8995 मत मिले।

धर्मपुर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर चौथे चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली को 13778 मत मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी को 12510 मत मिले।

छठे चरण की मतगणना के बाद रायपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ को 19900 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को 15916 मत मिले।

लोहागढ़ सीट से कांग्रेस की जीत तय

काशीपुर विधानसभा सीट के तीसरे राउंड में त्रिलोक सिंह चीमा को 5681 वोट मिले हैं।

लोहाघाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत तय। 11 चरण में कांग्रेस 5200 वोटों से आगे। अब सिर्फ 5 चरण में 17203 वोट गिने जाने हैं। कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी को अब तक 23728 और भाजपा के पूरन सिंह फर्त्याल को 18528 वोट मिले।

सीएम पुष्कर धामी पीछे

सीएम पुष्कर सिंह धामी 1600 वोटों से चल रहे पीछे।

नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य चोथे राउंड में कांग्रेस के संजीव से लगभग 5000 वोटों से आगे चल रही हैं।

जसपुर विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान पहले नंबर पर।

रुद्रपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड में भाजपा के शिव अरोड़ा को 4589 कांग्रेस की मीना शर्मा को 2381 वोट में अब तक भाजपा 1766 वोटों से लीड कर रही है।

यमकेश्वर से भाजपा प्रत्याशी रेणु बिष्ट समर्थको के साथ। रेणु अभी 1700 वोट से आगे चल रही है। इसकी खुशी उनके चेहरे पर झलक रही है।

श्रीनगर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 1274 वोट से आगे धन सिंह पीछे।

यमकेश्वर से रेनु बिष्ठ 1700 वोटों से आगे।

चौबताखाल से सतपाल महाराज 1205 वोट से आगे।

ऋतु खंडूरी कोटद्वार से 2700 वोट से आगे।

पौड़ी से भाजपा के राजकुमार पोरी 500 वोट से आगे।

लैंसडाउन से महंत दिलीप रावत 1200 वोट से आगे, अनुकुर्ति गुसाईं पीछे।

पौड़ी जिला

श्रीनगर सीट-कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा से 763 वोट आगे
कोटद्वार में भाजपा कांग्रेस से 2400 से आगे
यमकेश्वर में भाजपा व 2709 से आगे
पौड़ी में भाजपा कांग्रेस से आगे।
लैंसडौन में भाजपा कांग्रेस से आगे।
चौबट्टा खाल भाजपा कांग्रेस से आगे मसूरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी 4000 मतों से आगे चल रहे हैं दूसरे चरण की मतगणना पूरी होने पर भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी को 9255 वहीं पर स्वयं भी प्रत्याशी गोदावरी था अपनी को 4714 मत मिले हैं।सहसपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन शर्मा 5300 मतों से आगे चल रहे हैं तीसरे चरण की मतगणना में आर्यन शर्मा को 15874 मत मिले हैं जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी भाजपा की सहदेव पुंडीर को 10501 मत मिले।जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों कि पहले चरण की मतगणना में आम आदमी पार्टी 500 का भी आंकड़ा नहीं छू पाई है आम आदमी पार्टी प्रत्याशी तो अब तक कुल मिलाकर 10 विधानसभा सीटों में कुल 1500 मत मिले हैं।चमोली- कर्णप्रयाग सीट पर कांग्रेस के मुकेश नेगी 919 मत से आगे।
रामनगर दूसरा राउंड-
बीजेपी 3557, कांग्रेस 2324, संजय नेगी 1198, हेम भट्ट 123, अब्दुल गफ्फार 13, चिंताराम 22, राकेश चौहान 18, शिशुपाल रावत 149, श्वेता मासीवल 338, मोहसिन खान 27, जगदीश पांडे 6, नोटा-65, कांग्रेस 2448 से आगे।बाजपुर विधानसभा सीट पर तीन राउंड गिनती में भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार लगातार आगे।हरिद्वार ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतिस्वरानंद 3 राउंड की काउंटिंग के बाद करीब 4000 वोटों से लीड लेकर आगे चल रहे हैंहरिद्वार ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतिस्वरानंद 3 राउंड की काउंटिंग के बाद करीब 4000 वोटों से लीड लेकर आगे चल रहे हैं

धारचूला विधानसभा
भाजपा – 1713
कांग्रेस – 3244

डीडीहाट विधानसभा
भाजपा -1955
कांग्रेस -1283
निर्दलीय-1776

पिथौरागढ़ विधानसभा
भाजपा -2661
कांग्रेस – 2956

गंगोलीहाट विधानसभा
भाजपा – 2961
कांग्रेस -1873

केदारनाथ सीट
शैला रानी रावत 3356
कुलदीप रावत 2118
मनोज रावत 1200

गदरपुर विधानसभा में पहले राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडे को मिले 5551 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद महाजन को मिले 3642 वोट।

लालकुआं विधानसभा सीट पर मैं भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने बढ़त बनाई है। इसमें मोहन सिंह बिष्ट को 5372 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के हरीश रावत को 2659 वोट मिले हैं। कुल वोट 8579

गंगोलीहाट विधानसभा से पहले राउंड में भाजपा 2961, कांग्रेस 1873 मत, कांग्रेस प्रत्याशी 1088 मत से पीछे।

बाजपुर विधानसभा सीट पर पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार आगे, जबकि आप प्रत्याशी सुनीता तमता दूसरे नंबर पर ,कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य तीसरे नम्बर पर।

डोईवाला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गौरेला गैरोला प्रत्याशी 25 मतों से आगे चल रहे हैं।

देहरादून की 10 विधानसभा क्षेत्रों में 6 सीटों पर भाजपा को बढ़त जबकि 4 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे।

भगवानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश 3 राउंड के बाद करीब 3400 वोटों से आगे चल रही हैं।

कपकोट विधानसभा का द्वितीय चरण-
सुरेश गढ़िया बीजेपी – 4586
ललित फर्स्वाण कांग्रेस – 3714
भूपेश उपाध्याय आप पार्टी – 611
भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया 872 वोटों से आगे हैं।

नैनीताल
सरिता 2552
संजीव 1847
हेम 219
पहला राउंड

पूर्व सीएम हरीश रावत पीछे

लालकुआं विधानसभा सीट से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने बढ़त बनाई है। इसमें मोहन सिंह बिष्ट को 10,240 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के हरीश रावत को 4861 वोट मिले हैं। कुल वोट 16216।

सीएम धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत दोनों पीछे

सीएम धामी और हरीश रावत दोनों अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।

खानपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार करीब तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

उन्हें 4530 वोट अभी तक प्राप्त हुए हैं। वहीं बसपा के रविंद्र पनियाला दूसरे स्थान पर रहकर 1566 वोट और भाजपा की रानी देवयानी 1322 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

कांग्रेस 21 सीटों पर आगे

भाजपा ने इस वक्त बड़ी बढ़त बना रखी है। पार्टी इस वक्त 44 सीटों पर आगे है वहीं कांग्रेस 21 सीटों पर आगे है।

जनपद टिहरी की 6 सीट पर मतगणना

धनौल्टी: भाजपा के प्रीतम पंवार दो राउंड में आगे 883

प्रतापनगर: भाजपा के विजय सिंह पंवार 85 मत से आगे

टिहरी: विधानसभा में उजपा के दिनेश धनै आगे 28

नरेंद्रनगर: कांग्रेस के ओम गोपाल 184 वोट सेआगे

देवप्रयाग: कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी 299 वोट से आगे

घनसाली: भाजपा के शक्ति लाल शाह पहले राउंड में 62 वोट आगे।

अल्मोड़ा की 6 विधानसभा प्रथम चरण
अल्मोड़ा-भाजपा 170 वोट से आगे
सोमेश्वर-भाजपा 885 वोट से आगे
जागेश्वर-भाजपा 721 वोट से आगे
द्वाराहाट-भाजपा550 वोट से आगे
सल्ट-भाजपा 175 वोट से आगे
रानीखेत-256 वोट से भाजपा आगे

मंगलौर में बसपा प्रत्याशी सरवत करीम अंसारी दो राउंड की गिनती में करीब 1130 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस से काजी निजामुद्दीन चुनाव लड़ रहे हैं।

कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर दो हजार मतों से आगे चल रही हैं।

कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर दो हजार मतों से आगे।

सल्ट विधानसभा सीट पर भाजपा 175 से, जागेश्वर में 700 से भाजपा आगे, अल्मोड़ा में 170 से भाजपा आगे, द्वाराहाट में 550 से और रानीखेत में 400 वोट से भजपा आगे।

कपकोट सीट पहला राउंड
भाजपा 2075 मत
कांग्रेस 1644 मत

विकासनगर में दो राउंड की मतगणना पूरी

रुड़की में भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप बत्रा आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में भाजपा के प्रत्याशी को 1701, कांग्रेस के यशपाल राणा 1247, बसपा के प्रत्याशी को 184 वोट मिले हैं।

विकासनगर के दो राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन को सील करते कर्मचारी।

विकासनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान आगे मुन्ना सिंह चौहान को अब तक 32 से 38 वोट मिले हैं, जबकि प्रत्याशी पूर्व मंत्री नवप्रभात को 3138 वोट मिले। यह पहले चरण की मतगणना का रुझान है।

कई सीटों पर है भाजपा की बढ़त

कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरिता कपूर, कांग्रेसी प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना से 1000 मतों से आगे।

बद्रीनाथ में बीजेपी के महेंद्र भट्ट आगे, भाजपा को 1287 और कांग्रेस को 1041 मत मिले। थराली में 105 वोट से भाजपा आगे।

पिथौरागढ़ विधानसभा से शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे, डीडीहाट से भाजपा आगे, धारचूला से कांग्रेस और गंगोलीहाट से भाजपा आगे।

जागेश्वर भाजपा 502 वोट से आगे।

पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा को 2661और कांग्रेस को 2919 मत मिले। कांग्रेस 258 मत से आगे।

अल्मोड़ा में भी पहले राउंड में भाजपा 4 वोट से आगे।

विभिन्न सीटों का हाल

लोहाघाट विधानसभा सीट पर पहले चरण में कांग्रेस 210 वोटों से आगे।

सोमेष्वर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या 800 वोट से आगे।

हरिद्वार शहर सीट से मदन कौशिक हुए पीछे।

भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश फर्स्ट राउंड में करीब 1900 वोटों से आगे निकली हैं।

भेल रानीपुर से फर्स्ट राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर चौहान 1300 से आगे निकले हैं। कांग्रेस को 4267 और भाजपा को 2987 वोट मिले हैं।

रुद्रप्रयाग विधानसभा में बीजेपी 600 वोटों से आगे।

केदारनाथ से बीजेपी 1000 वोटों से आगे।

लक्सर में बसपा आगे

लक्सर प्रथम राउंड 943 संजय गुप्ता भाजपा ,1480 वोट अंतरिक्ष सैनी कांग्रेस, बसपा शहजाद 3031। वहीं पिथौरागढ़ की चारों विधानसभाओं में अभी तक 10783 पोस्टल मत प्राप्त, गणना जारी।
जिले की चारों विधानसभा के लिए 10783 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। जिसकी गणना शुरू हो चुकी है।धारचूला -2185
डीडीहाट-2929
पिथौरागढ़-3521
गंगोलीहाट-2148

सहसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आगे

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के आर्यन शर्मा 5279 मत पाकर आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा के सहदेव सिंह पुंडीर 3543 मत पाकर दूसरे स्थान पर हैं। देहरादून के सहसपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन शर्मा 2000 वोटों से आगे।

उत्तराखंड में दो प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। यहां भाजपा 30 और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे है।

नई टिहरी आईटीआई में मतगणना स्थल बनाया गया है, जहां पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो गई है। प्रत्येक विधानसभा में 7-7 टेबल लगाए गए हैं।

अब भाजपा ने लगभग दोगुनी बढ़त बनाते हुए 10 सीटों पर अपना दबदबा बनाया हुआ है, वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।

शुरुआत में गति धीमी रहने के बाद अब भाजपा तेजी से सीटों पर बढ़त बना रही है। भाजपा अब 9 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं अन्य के खाते में भी दो सीटें दिख रही हैं।

उत्तराखंड में समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। यहां भाजपा 8 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है।

शुरुआती रुझानों में भाजपा कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। यहां भाजपा-कांग्रेस 5-5 सीट पर आगे हैं।

शुरुआती रुझानों में अब भाजपा बढ़त बनाती दिख रही है। अब भाजपा 5 सीट, कांग्रेस 4 सीट और अन्य दल 2 सीटों पर आगे हैं।

तेजी से बदलते रुझानों में अब भाजपा 2 सीट, कांग्रेस 4 सीट और अन्य दल एक सीट पर आगे हैं।

शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की एक सीट, कांग्रेस तीन सीट और अन्य 1 सीट पर आगे हैं।

उत्तराखंड में रुझानों में भाजपा ने एक सीट पर बढ़त बना ली है।

यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के 176 बूथों के लिए ईवीएम की 18 राउंड काउंटिंग होगी। यह जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर मीनाक्षी पटवाल ने दी है।

उत्तराखंड के तमाम मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलट के वोट गिने जा रहे हैं।

अल्मोड़ा होटल मैनेजमेंट में मतगणना के लिए कर्मचारी जुट गए हैं। यहां भी आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर गेट पर चेकिंग की जा रही है। इस बीच डीएम एसएसपी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। देहरादून महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज के बाहर लगी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!