22.7 C
Dehradun
Thursday, February 12, 2026
Homeचारधाम यात्राचारधाम यात्राः यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर शाम 4 से सुबह...

चारधाम यात्राः यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर शाम 4 से सुबह 6 बजे तक आवाजाही बंद

उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में बीते शनिवार से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। इस बीच यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही बंद कर दी गई है। बताया गया है कि शासन-प्रशासन द्वारा यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है। पुलिस को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं।

विदित हो कि यमुनोत्री धाम के लिए तीर्थयात्रियों को जानकी चट्टी से लगभग 6 किमी का पैदल सफर तय करना पड़ता है। रास्ते में पहाड़ी से पत्थर गिरने, देर शाम व तड़के यहां रास्ते में अंधेरा होने के कारण सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने आवाजाही का समय नियत किया है।

अब तीर्थ यात्री यमुनोत्री धाम के लिए जानकी चट्टी से शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही नहीं कर सकेंगे। उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने बताया कि यदि प्रतिबंधित समय में कोई धाम में जाना चाहेगा तो कारण की जानकारी मांगी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!