Homeहमारा उत्तराखण्डउधमसिंह नगरऊधमसिंह नगर के बाजपुर से पंजाब का वांटेड अपराधी गिरफ्तार

ऊधमसिंह नगर के बाजपुर से पंजाब का वांटेड अपराधी गिरफ्तार

उत्तराखण्ड एसटीएफ व पंजाब पुलिस व बाजपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में जनपद ऊधमसिंह नगर के मौहल्ला केशवनगर, बाजपुर से पंजाब के भगोड़े/वांछित अपराधी ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी गली नं. 1, सुरता सिंह कॉलोनी, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी को गिरफ्तार किया गया। जिस पर FIR No. 111 dated 23.05.2026 u/s 21-C, 25 NDPS Act, 25 Arms Act PS ANTF SAS Nagar में पंजीकृत है।

एसएसपी एसटीएफ उत्तराखंड के द्वारा बताया गया कि दिनांक 23 मई,2026 को अमृतसर, पंजाब में नशा एवं हथियार तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) अमृतसर एवं बीएसएफ (BSF) टीम द्वारा एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह कार्रवाई ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी गली नं. 1, सुरता सिंह कॉलोनी, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी के आवास पर रेड की गई।

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ईशानप्रीत सिंह मकान की छत से छलांग लगाकर पीछे की ओर से फरार हो गया। तलाशी के दौरान उसके घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ बरामद किए गए, जिनमें शामिल हैं—
🔹 कुल 12 अवैध पिस्टल
• 03 बरेटा (Beretta) पिस्टल
• 03 जिगाना (Zigana) पिस्टल
• 06 मेड इन चाइना पिस्टल
🔹 20 मैगजीन
🔹 लगभग 900 ग्राम हेरोइन

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि पंजाब पुलिस से सम्पर्क करने पर ये बात सामने आयी कि ईशानप्रीत के पास सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये बार्डर पर ये हथियार व ड्रग्स पहुँचाये गयी थी। तब से पंजाब पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा उसकी तलाश के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच उत्तराखण्ड एसटीएफ को पंजाब पुलिस के माध्यम से ईशानप्रीत के उत्तराखण्ड में जनपद ऊधमसिंह नगर में होने की सूचना दी गयी जिसपर एक टीम को इस टास्क पर लगाया गया।

आज तड़के एसटीएफ उत्तराखंड व पंजाब पुलिस की एएनटीएफ व स्थानीय पुलिस टीम द्वारा चलाये गये ज्वाइंट ऑप्रेशन में बाजपुर के केशवनगर से इस अपराधी को गिरफ्तार किया गया। जिसे पूछताछ के उपरान्त पंजाब पुलिस के सुपुर्द किया गया, विस्तृत पूछताछ सम्बन्धित राज्य पंजाब के द्वारा की जायेगी।

गिरफ्तार अपराधीः-
ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी गली नं. 1, सुरता सिंह कॉलोनी, भारत वाज ग्रोसरी स्टोर के निकट, दाना मंडी के पीछे, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular