Homeहमारा उत्तराखण्डविजिलेंस ने ऋषिकेश से जेई 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया...

विजिलेंस ने ऋषिकेश से जेई 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

विजिलेंस की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश में एक जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जेई ने पशुलोक बैराज ऋषिकेश में टेंडर की पेमेंट के बदले 50 हजार रुपये  रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत की थी कि वह सरकारी विभाग में टेंडर का काम करते हैं। उनके द्वारा पशुलोक बैराज ऋषिकेश में टेंडर डाला गया था। उक्त कार्य के बदले जेई फैसल खान की ओर से पेमेंट के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी।

इसके बाद ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी कटोरतल, थाना काशीपुर, उधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular