23.5 C
Dehradun
Wednesday, February 11, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand Bjp: कार्यकारिणी के बाद भाजपा ने घोषित किए सभी जिलों के...

Uttarakhand Bjp: कार्यकारिणी के बाद भाजपा ने घोषित किए सभी जिलों के प्रभारी-सह प्रभारी, देखें सूची

भारतीय जनता पार्टी ने सभी 19 सांगठनिक जिलों की कार्यकारिणी के बाद अब जिला प्रभारी और सह-प्रभारी भी घोषित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को नवरात्र के पहले दिन इसकी घोषणा की।

जारी सूची के मुताबिक, सांगठनिक जिले उत्तरकाशी में नवीन ठाकुर को प्रभारी, विनोद रतूड़ी को सह-प्रभारी, चमोली में आशा नौटियाल को प्रभारी, महावीर पंवार को सह-प्रभारी, रुद्रप्रयाग में सतीश लखेड़ा को प्रभारी, रघुवीर सिंह बिष्ट को सह-प्रभारी, टिहरी में शैलेंद्र सिंह बिष्ट को प्रभारी, रविंद्र राणा को सह-प्रभारी, देहरादून ग्रामीण में डॉ. स्वरोज विद्वान को प्रभारी, सतेंद्र राणा को सह-प्रभारी, देहरादून महानगर में राकेश गिरी को प्रभारी, संजय गुप्ता को सह-प्रभारी बनाया गया है।

ऋषिकेश में दान सिंह रावत को प्रभारी, अमन त्यागी को सह-प्रभारी, हरिद्वार में अनिल गोयल को प्रभारी, दीपक धमीजा को सह-प्रभारी, रुड़की में आदित्य चौहान को प्रभारी, रविंद्र कटारिया को सह-प्रभारी, पौड़ी में नलिन भट्ट को प्रभारी, विरेंद्र रावत को सह-प्रभारी, कोटद्वार में नेहा जोशी को प्रभारी, संदीप गोयल को सह-प्रभारी, पिथौरागढ़ में गोविंद पिल्खवाल को प्रभारी, निर्मल मेहरा को सह-प्रभारी, बागेश्वर में कुंदन लटवाल को प्रभारी, बसंत जोशी को सह-प्रभारी बनाया गया है।

रानीखेत में प्रदीप जनौटी को प्रभारी, गौरव पांडे को सह-प्रभारी, अल्मोड़ा में राजेंद्र सिंह बिष्ट को प्रभारी, दीपिका बोहरा को सह-प्रभारी, चंपावत में गुंजन सुखीजा को प्रभारी, हिमांशु बिष्ट के सह-प्रभारी, नैनीताल में खिलेंद्र चौधरी को प्रभारी, श्रीपाल राणा को सह-प्रभारी, काशीपुर में पुष्कर सिंह काला को प्रभारी, भारत भूषण चुघ को सह-प्रभारी और ऊधमसिंह नगर में राकेश नैनवाल को प्रभारी, साकेत अग्रवाल को सह-प्रभारी चुना गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!