Homeहमारा उत्तराखण्डUksssc: उत्तराखंड में समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी

Uksssc: उत्तराखंड में समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। ये भर्तियां इसी साल निकाली जाएंगी और इनकी परीक्षाएं अगले साल 21 फरवरी तक प्रस्तावित की गई हैं।

आयोग सचिव एनएस डुंगरियाल के मुताबिक, पूर्व में जारी विज्ञापन संख्या-76 के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा 20 सितंबर को, विज्ञापन संख्या-74 की सर्वेक्षक परीक्षा 20 सितंबर को, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, कंप्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर को, कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, शोध अधिकारी, फोटोग्राफर की परीक्षा चार अक्तूबर को, कलाकार, मानचित्रकार, विधि सहायक की परीक्षा 11 अक्तूबर को, साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन, प्राविधिक सहायक की परीक्षा 18 अक्तूबर को, लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक, अनुदेशक की परीक्षा 25 अक्तूबर को, पर्यटन अधिकारी की एक नवंबर को होगी।

विज्ञापन संख्या-79 की सहायक लेखाकार परीक्षा चार अक्तूबर को, विज्ञापन संख्या-77 की कृषि अर्हता के पदों की परीक्षा 11 अक्तूबर को, विज्ञापन संख्या-78 की कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1, वैयक्तिक सहायक परीक्षा 25 अक्तूबर को होगी।

नई भर्ती का कब विज्ञापन, कब होगी परीक्षा

भर्ती का नाम विज्ञापन तिथि प्रस्तावित परीक्षा तिथि
इंटर स्तरीय कनिष्ठ सहायक भर्ती- 31 अगस्त 15 नवंबर 2026
वैयक्तिक सहायक भर्ती 07 सितंबर 01 नवंबर 2026
वन निगम स्केलर भर्ती 08 सितंबर 19 नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा
टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक, बंदीरक्षक भर्ती 11 सितंबर 27 दिसंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा
सहायक अध्यापक संस्कृत भर्ती 14 सितंबर 06 दिसंबर
आईटीआई डिप्लोमा अर्हता पदों की भर्ती 25 सितंबर 13 दिसंबर 2026
विज्ञान अर्हता के पदों की भर्ती 16 अक्तूबर 17 जनवरी 2026
विशिष्ट अर्हता के पदों की भर्ती 30 अक्तूबर 24 जनवरी 2027
स्नातक अर्हता के पदों की भर्ती 06 नवंबर 07 फरवरी 2027
सहायक विकास अधिकारी भर्ती 16 नवंबर 21 फरवरी 2027
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular