ऊखीमठ के भीरी-पैलिंग मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है।
शनिवार को हुए इस हादसे में उथिण्ड गांव निवासी महेंद्र सिंह (68),अंजन सिंह (38) और संगीता देवी (35) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अन्य दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेज दिया गया है।

