11.3 C
Dehradun
Saturday, April 20, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीउजपा महिला प्रकोष्ठ ने की नई टिहरी शहर की 55 सदस्यीय कार्यकारिणी...

उजपा महिला प्रकोष्ठ ने की नई टिहरी शहर की 55 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

उत्तराखंड जनएकता पार्टी द्वारा इन दिनों जहां टिहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत व्यापक पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया हुआ है, वहीं पार्टी द्वारा संगठन के लिहाज से भी पार्टी को मजबूती प्रदान की जा रही है।

इसी कड़ी में आज उत्तराखंड जनएकता पार्टी (महिला प्रकोष्ठ) की शहर अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला नेगी ने नई टिहरी शहर की 55 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की। इसमें एक कार्यकारी अध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव, छह सचिव, चार संयुक्त सचिव, एक कोषाध्यक्ष सहित 33 कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हैं।

इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै, केंद्रीय सचिव श्रीमती आनंदी नेगी, जिलाध्यक्ष महिला श्रीमती रागिनी भट्ट, जिला सचिव आचार्य मीनाक्षी कोठारी, शहर अध्यक्ष नई टिहरी, प्रताप गुसाईं, शहर अध्यक्ष चंबा अनिता थपलियाल, ब्लाक अध्यक्ष चंबा अनीता भंण्डारी, कार्यकारी अध्यक्ष दीप्ति नेगी, जिला अध्यक्ष युवा धनबीर पुरूषोड़ा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!