11.3 C
Dehradun
Thursday, April 25, 2024
Homeज्योतिषसबसे अच्छे पति साबित होते हैं इन 4 राशि के पुरुष, अपनी...

सबसे अच्छे पति साबित होते हैं इन 4 राशि के पुरुष, अपनी पत्नी का रखते हैं खास ख्याल

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल बताते हैं कि कुल 12 राशियों में चार राशियां ऐसी है जिन में जन्म लेने वाले लड़के अपने वैवाहिक जीवन के लिए बहुत परफेक्ट माने जाते हैं यद्यपि जन्मपत्री मिलान के समय सभी ग्रहों को देखा जाता है परंतु राशि पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है।

आचार्य चंडी प्रसाद बताते हैं कि प्रत्येक लड़की का सपना होता है कि उसे ऐसा पति मिले जो उसकी भावनाओं को समझता हो उसका सम्मान करता हो उससे प्यार करता हो। राशियों का निर्धारण दो तरह से होता है। पहला जिस अंक पर जन्मपत्री में चंद्रमा होता है वह राशि होती है और दूसरा जन्म के हिसाब से।

परंतु पति पत्नी के संबंध जन्म राशि से देखे जाते हैं नाम राशि से नहीं। उन्होंने बताया कि निम्नलिखित चार राशि के लड़कों का वैवाहिक जीवन अक्सर खुशहाल होता है क्योंकि वह लड़कियों की भावनाओं को समझने वाले होते हैं और इज्जत करने वाले होते हैं।

वृष राशि: इस राशि के पुरुष अपने प्यार को लेकर काफी वफादार होते हैं। ये अपनी पत्नी को कभी धोखा नहीं देते। ये अपनी पत्नी को पलकों पर बैठाकर रखते हैं। उन्हें खुश करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं। ये बिना कहे अपनी पत्नी की हर बात समझ जाते हैं। इनके लिए इनकी शादीशुदा लाइफ सबसे पहले होती है। कुल मिलाकर इस राशि के लड़के अच्छे पति साबित होते हैं।

कर्क राशि: इस राशि के पुरुष काफी घरेलू माने जाते हैं। ये अधिक से अधिक समय अपने परिवार के साथ बिताने की सोचते हैं। ये काफी रोमांटिक और केयरिंग स्वभाव के होते हैं। ये अपने पार्टनर के लिए हमेशा कुछ न कुछ खास करने में लगे रहते हैं। ये हर परिस्थिति में अपने पार्टनर के साथ खड़े रहते हैं।

धनु राशि: इस राशि के पुरुष अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। इनका स्वभाव काफी केयरिंग होता है। इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। इन्हें खुद भी एक अच्छी जीवनसाथी मिलती है। ये अपने परफेक्ट जीवनसाथी साबित होते हैं।

मीन राशि: इस राशि के लड़कों के लिए इनकी लव लाइफ सबसे पहले होती है। ये बेहद ही रोमांटिक होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। ये अधिक से अधिक समय अपनी लाइफ पार्टनर के साथ बिताने की सोचते हैं। हे अपनी लाइफ पार्टनर को वह सब चीजें उपलब्ध करा देते हैं जो उसको मायके में उपलब्ध नहीं थी जो सम्मान उसे मायके में नहीं मिला वह इस राशि के पति के साथ ससुराल में मिल जाता है कुल मिलाकर मीन राशि के लड़के बेस्ट हसबैंड साबित होते हैं।

आचार्य का परिचय

नाम-आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल
प्रवक्ता संस्कृत। निवास स्थान- धर्मपुर चौक के पास अजबपुर रोड पर मोथरोवाला टेंपो स्टैंड 56 / 1 धर्मपुर देहरादून, उत्तराखंड। मोबाइल नंबर-9411153845
उपलब्धियां: वर्ष 2015 में शिक्षा विभाग में प्रथम गवर्नर अवार्ड से सम्मानित। उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत सरकार ने दी उत्तराखंड ज्योतिष रत्न की मानद उपाधि। त्रिवेंद्र सरकार ने दिया ज्योतिष विभूषण सम्मान। ज्योतिष में 5 सितंबर 2020 को प्रथम वर्चुअल टीचर्स राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त किया। वर्ष 2019 में ग्राफिक एरा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया ज्योतिष वैज्ञानिक सम्मान।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!