13.8 C
Dehradun
Sunday, January 19, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीटिहरीः वाहन नदी में गिरा, दो की मौत

टिहरीः वाहन नदी में गिरा, दो की मौत

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक वाहन के नदी में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बिजपुर पनियाला मोटर मार्ग पर पुल के समीप एक डंपर शुक्रवार तड़के जलकुर नदी में गिर गया। जिसमें सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। शवों को नदी से निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि डंपर में दोनों सवार प्रतापनगर पट्टी उपली रमोली के कंडियालगांव निवासी हैं।

मृतकों के नाम चालक जयराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह (28 वर्ष) और संतोष सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह (35 वर्ष) दोनों निवासी कंडियाल गांव बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!