Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीTehri: लोक गायक पवन सेमवाल सहित दो को हुई जेल, वाहन में...

Tehri: लोक गायक पवन सेमवाल सहित दो को हुई जेल, वाहन में आगजनी और अभद्रता का आरोप

चंबा पुलिस ने थाना क्षेत्र के नकोट में एक दोपहिया वाहन में आग लगाने और गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार करने के आरोप में लोक गायक पवन सेमवाल व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाही के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि नकोट बाजार निवासी वीरेंद्र सिंह नेगी ने पुलिस को दी नामजद तहरीर में बताया था, कि 30 मई की रात को उनकी स्कूटी संख्या यूके 14 जे- 4945 को आग लगा दी गई और उनके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की गई। तहरीर के आधार पर जांच शुरू की।

इस दौरान साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्तता पाए जाने पर नामजद अभियुक्त दीपक सिंह नेगी निवासी ग्राम नैल थाना चंबा और पवन सेमवाल निवासी ग्राम चाका पिछवाड़ा थाना हिंडोलाखाल को चंबा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular