11.3 C
Dehradun
Wednesday, May 8, 2024
Homeज्योतिष17 अगस्त को सूर्य बदलेगा राशि, खत्म होगा सूर्य-शनि का अशुभ योग,...

17 अगस्त को सूर्य बदलेगा राशि, खत्म होगा सूर्य-शनि का अशुभ योग, 16 सितंबर तक 4 राशियों के लिए अच्छा समय

17 अगस्त, मंगलवार को सूर्य अपनी राशि में यानी सिंह राशि में आ जाएगा। इससे सूर्य का शुभ प्रभाव और बढ़ जाएगा। इस राशि में ये ग्रह अगले महीने 16 सितंबर तक रहेगा। इस दौरान सभी राशियों पर सूर्य का असर पड़ेगा। सूर्य के सिंह राशि में आने से इसे सिंह संक्रांति कहा जाएगा।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल बताते हैं कि 16 जुलाई से सूर्य कर्क राशि में है और अपने शत्रु ग्रह यानी शनि से दृष्टि संबंध बना रहा है। इस अशुभ योग के कारण कई लोग पिछले एक महीने से परेशान चल रहे हैं। लेकिन 17 अगस्त को सूर्य के राशि बदलने पर कई लोगों को इस अशुभ योग से राहत मिलने लगेगी।

ग्रहों के राजा सूर्य के इस राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर शुभ एवं अशुभ दोनों प्रकार का प्रभाव पड़ेगा क्योंकि सिंह राशि सूर्य की अपनी मूलत्रिकोण राशि है सूर्य के शुभ प्रभाव से मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के जीवन में अच्छे बदलाव होने की संभावना है। वहीं वृष, कन्या और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इनके अलावा मेष, कर्क, सिंह, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों पर सूर्य का मिला-जुला असर रहेगा।

इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय  

मिथुन: सरकार से फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। मेहनत बढ़ेगी लेकिन सफलता के योग हैं। लेखन या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा।

तुला: दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छा समय है। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए अच्छा समय है।

वृश्चिक: नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी खुश होंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी। कामकाज की तारीफ होगी। प्रॉपर्टी में फायदा मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सुख बढ़ेगा। बिजनेस में फायदा बढ़ सकता है।

मीन: सेहत के लिए अच्छा समय है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है। मानसिक शांति मिलेगी। दूर स्थानों की यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नौकरी या बिजनेस में बदलाव में सफलता के योग हैं।

5 राशियों के लिए सामान्य

मेष: सूर्य के राशि बदलने से मेष राशि वाले लोगों की योजनाएं पूरी होंगी। फायदे वाला समय रहेगा। लेकिन लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। अनबन होने के योग बन रहे हैं। झूठे वादे करने से बचना होगा। नौकरीपेशा लोगों की योजनाएं पूरी होंगी। हर काम सावधानी से करना होगा। ऑफिस में होने वाली राजनीति से खुद को दूर रखना होगा।

कर्क: पारिवारिक जीवन के लिए समय शुभ रहेगा। आमदनी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन के लिए समय शुभ है। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सेविंग खत्म हो सकती है। गुप्त बातें भी उजागर होने की आशंका है।

सिंह: लीडरशीप और मैनेजमेंट क्वालिटी बढ़ेगी। अधिकारियों से मदद मिलेगी। प्रमोशन के योग हैं। रोजमर्रा के कामों में सफलता मिलने के योग हैं। लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए और बड़े काम पूरे हो जाएंगे।

धनु: किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत का फायदा भी मिलेगा। भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। मेहनत बढ़ेगी। नए काम शुरू होंगे और पूरे भी हो जाएंगे। भाइयों और दोस्तों से भी विवाद हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ: दांपत्य जीवन के लिए समय ठीक नहीं है। पारिवारिक मामलों में विवाद हो सकता है। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सेहत में सुधार होने के योग हैं। रोजमर्रा के कामकाज समय से पूरे होंगे।

3 राशियों के लिए अशुभ

वृष: सूर्य के प्रभाव से सरकारी प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद होने की आशंका है। मानसिक तनाव और गुस्सा बढ़ सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के कामकाज में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं।

कन्या: कामकाज में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। फालतू खर्चा बढ़ने के योग हैं। आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। चोट लगने की आशंका है। आलस्य के कारण असफल हो सकते हैं।

मकर: दुश्मनों के कारण परेशान हो सकते हैं। रहने या कामकाज करने की जगह में बदलाव के योग हैं। जीवन में अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। यात्राओं में नुकसान हो सकता है।

मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित कर जीवन की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रसिद्ध आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल बताते हैं कि सूर्य यश और प्रसिद्धि के कारक भी हैं जब सूर्य अपनी स्वराशि पर होते हैं उस समय सिद्ध किए हुए मंत्र और यंत्र जीवन में अभूतपूर्व सफलता दिलाते हैं।

इसी महीने गणेश चतुर्थी भी आएगी और भाद्रपद मास की अमावस्या भी आएगी साथ ही रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी भी रहेगी इन अवसरों पर पूर्व वैदिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से सिद्ध किए हुए यंत्रों से बेरोजगारों को रोजगार अविवाहित का विवाह धन की कामना करने वालों को धन स्वास्थ्य की कामना करने वालों को रोग से छुटकारा मिल सकता है।

आचार्य का परिचय

नाम-आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल
प्रवक्ता संस्कृत। निवास स्थान- धर्मपुर चौक के पास अजबपुर रोड पर मोथरोवाला टेंपो स्टैंड 56 / 1 धर्मपुर देहरादून, उत्तराखंड। मोबाइल नंबर-9411153845
उपलब्धियां: वर्ष 2015 में शिक्षा विभाग में प्रथम गवर्नर अवार्ड से सम्मानित। उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत सरकार ने दी उत्तराखंड ज्योतिष रत्न की मानद उपाधि। त्रिवेंद्र सरकार ने दिया ज्योतिष विभूषण सम्मान। ज्योतिष में 5 सितंबर 2020 को प्रथम वर्चुअल टीचर्स राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त किया। वर्ष 2019 में ग्राफिक एरा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया ज्योतिष वैज्ञानिक सम्मान।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!