Homeहमारा उत्तराखण्डएसटीएफ उत्तराखण्ड की बड़ी कार्रवाई: नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

एसटीएफ उत्तराखण्ड की बड़ी कार्रवाई: नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के बाजपुर स्थित कोविल बायोटैक (प्लॉट संख्या F-13 एवं F-14, औद्योगिक क्षेत्र) पर छापेमारी कर नकली एवं अपमिश्रित औषधियों के अवैध निर्माण का भंडाफोड़ किया गया। इस कार्रवाई के दौरान धीरेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह, निवासी जनपद बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।

जांच में पाया गया कि अभियुक्त बिना किसी वैध औषधि निर्माण लाइसेंस के आयुर्वेदिक/फूड लाइसेंस की आड़ में STADMED, Macleods, Intas, Sun Pharma सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली एलोपैथिक दवाइयाँ एवं जीवन रक्षक औषधियों का निर्माण एवं पैकेजिंग कर बाजार में सप्लाई कर रहा था।

अभियुक्त की निशानदेही पर एनएच-74 स्थित गोदाम की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में तैयार नकली दवाइयाँ, पैकिंग सामग्री तथा अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर हरियाणा से अवैध शराब मंगाकर उत्तराखण्ड में सप्लाई करना स्वीकार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
धीरेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह, निवासी जनपद बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश)

 मुख्य बरामदगी :

 नकली एलोपैथिक दवाइयाँ
▪️ ALKASOL – 2,400 बोतलें
▪️ CEFIFINE-200 – 11,200 टैबलेट
▪️ VELTAM – 76 बॉक्स (फैक्ट्री) एवं 02 पेटियाँ (गोदाम)
▪️ NIMUFIN – 5,250 टैबलेट (525 स्ट्रिप)
▪️ SUNCLAV – 2,100 स्ट्रिप
▪️ RUBIRED SUSPENSION – 32 पेटियाँ (1,600 बोतलें)
▪️ OSTOCALCIUM B12 SUSPENSION – 239 पेटियाँ (9,560 बोतलें)
▪️ VELTAM PLUS – 36,000 टैबलेट (03 पेटियाँ)
▪️ GABAPIN – 28,500 टैबलेट
▪️ SOMPRAZ – 2,100 टैबलेट

▶ अवैध अंग्रेजी शराब एवं आबकारी सामग्री
▪️ MacDowell No.1 – 1,632 क्वार्टर
▪️ III RCS (चंडीगढ़ मार्क) – 1,016 बोतलें
▪️ MacDowell के ढक्कन – 500 नग
▪️ MacDowell के रैपर – 07 बंडल
▪️शराब की कांच के खाली नये क्वार्टर – 1000
▪️ उत्तराखण्ड राज्य आबकारी के होलोग्राम/सील – 03 बंडल

 अन्य बरामदगी
▪️ ALKASOL के प्रिंटेड लेबल
▪️ RUBIRED SUSPENSION की प्रिंटेड फॉयल
▪️ GABAPIN-100 की प्रिंटेड फॉयल का 01 रोल
▪️ नकली दवाइयों के निर्माण एवं पैकेजिंग में प्रयुक्त एस.एस. टैंक, फिलिंग मशीन, सीलिंग मशीन, लेबलिंग मशीन सहित अन्य उपकरण।

 पंजीकृत अभियोग :

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बाजपुर में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 338(3), 276, 277, 278, 318, 319 एवं 336 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अवैध शराब की बरामदगी के संबंध में उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत भी पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

एसटीएफ उत्तराखण्ड जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के जीवन से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड

STF team
1-Ins विकास चौधरी
2- SI Vipin चंद्र जोशी
3- SI K.G. Mathpal
4- HC महेंद्र गिरी
5- HC ravinder singh
6- HC किशोर kumar
7- Const जितेंद्र कुमार
8- किशन चंद्र शर्मा ( तकनीकी सहायक)

ड्रग टीम
1- Sn. Ins नीरज kumar
2- Sn.ins मीनाक्षी बिष्ट
3- insp निधि शर्मा
4- insp सुभम kotnala
5- insp अर्चना uppal

स्थानीय पुलिस
1- SI सुरेंद्र सिंह
2- SI देवेंद्र सिंह मेहता
3- const समीर चौहान

आबकारी टीम
Insp महेंद्र सिंह बिष्ट
Insp कृष्ण चंद

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular