31.1 C
Dehradun
Wednesday, April 16, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डराज्य कर्मचारियों को धामी सरकार का तोहफा, किया दीवाली बोनस का ऐलान

राज्य कर्मचारियों को धामी सरकार का तोहफा, किया दीवाली बोनस का ऐलान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस का तोहफा दिया है। वित्त विभाग की फाइल को सीएम ने गुरुवार को मंजूर किया। अब कर्मचारियों की नजर महंगाई भत्ते पर है।

विदित हो कि कुछ दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मचारियों के दिवाली बोनस और चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) के दो अलग-अलग प्रस्तावों पर सहमति बनी थी। इसका निर्णय मुख्यमंत्री पर छोड़ा गया था।

अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) राधा रतूड़ी ने कहा था कि बोनस और डीए का फैसला दिवाली से पहले हो जाएगा।

देहरादून। केन्द्र सरकार द्वारा अपने कर्मियों को दीवाली बोनस और महंगाई भत्ते की घोषणा कर देने के बाद राज्य सरकार के कर्मचारी भी इसकी आस में लगे थे। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मियों को दीवाली बोनस की सौगात दी है। गुरुवार को आज सीएम ने दीवाली बोनस जारी करने को हरी झंडी दे दी।

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के लगभग सवा लाख अधिकारी व कर्मियों को दीवाली बोनस मिलेगा। शासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बीते दिवस कैबिनेट ने बोनस व महंगाई भत्ते के लिए सीएम धामी को अधिकृत किया था।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!