11.3 C
Dehradun
Thursday, April 18, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand CM Oath Ceremony Live: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट का...

Uttarakhand CM Oath Ceremony Live: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट का शपथ ग्रहण शुरू, यहां देखें लाइव

पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में मौजूद हैं। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं।

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में आज 8 मंत्री शपथ लेंगे, जिनमें सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, गणेश जोशी, चंदनराम दास, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल के नाम फाइनल हैं।

यहां देखे लाइव शपथ समारोह

उत्तराखंड में अब तक मुख्यमंत्री कार्यकाल

नित्यानंद स्वामी- 354 दिन(9 नवंबर 2000-29 अक्तूबर 2001)
भगत सिंह कोश्यारी- 122 दिन(30 अक्तूबर 2001-01 मार्च 2002)
एनडी तिवारी- पांच साल पांच दिन(02 मार्च 2002-07 मार्च 2007)
जनरल बीसी खंडूड़ी- दो साल 111 दिन(07 मार्च 2007-26 जून 2009)
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक- दो साल 75 दिन(27 जून 2009-10 सितंबर 2011)
मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी(सेनि)- 184 दिन(11 सितंबर 2011-13 मार्च 2012)
विजय बहुगुणा- एक साल 324 दिन(13 मार्च 2012-31 जनवरी 2014)
हरीश रावत- दो साल 55 दिन(01 फरवरी 2014-27 मार्च 2016)
राष्ट्रपति शासन- 25 दिन(27 मार्च 2016-21 अप्रैल 2016)
हरीश रावत- एक दिन(21 अप्रैल 2016-22 अप्रैल 2016)
राष्ट्रपति शासन- 19 दिन(22 अप्रैल 2016-11 मई 2016)
हरीश रावत – 311 दिन(11 मई 2016-18 मार्च 2017)
त्रिवेंद्र सिंह रावत- तीन साल 357 दिन(18 मार्च 2017-10 मार्च 2021)
तीरथ सिंह रावत- 116 दिन(10 मार्च 2021-04 जुलाई 2021)
पुष्कर सिंह धामी- 260 दिन(04 जुलाई 2021-23 मार्च 2022)

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!