11.3 C
Dehradun
Thursday, March 28, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी 2.0: सीएम धामी के साथ आज 8 मंत्री लेंगे...

पुष्कर सिंह धामी 2.0: सीएम धामी के साथ आज 8 मंत्री लेंगे शपथ

देहरादून। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में आज 8 मंत्री शपथ लेंगे, जिनमें सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, गणेश जोशी, चंदनराम दास, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल के नाम फाइनल हैं। स्पीकर का पद ऋतु खण्डूड़ी को दिया जा रहा है। उत्तराखंड में पहली बार कोई महिला स्पीकर बनने जा रही हैं।

———

उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बनाने के बाद अब मंत्रीमंडल पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में नवगठित मंत्रिमंडल के सदस्यों की सूचि लगभग तैयार हो गई है और अब इसके लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व की हरी झण्डी का इंतजार किया जा रहा है।

वर्तमान में भाजपा के 47 विधायक हैं जिनमें से मुख्यमंत्री के अलावा 11 मंत्री बनाए जाने हैं। मंत्री पद के संभावित सभी दावेदारों ने अपने पक्ष में लाबिंग अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।

सूत्रों की मानें तो मंत्रियों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों के नाम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से रायशुमारी की है। भाजपा हाईकमान की तरफ से अभी कोई इशारा नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि कल बुधवार को शपथ ग्रहण से ठीक दो घंटे पहले ही विधायकों को मंत्री बनाए जाने की सूचना से अवगत कराया जाएगा।

हालांकि पिछली धामी सरकार में मंत्री रहे हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। जबकि कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार से चुनाव हार गए हैं। ऐसे में पिछले मंत्रीमंडल के मुकाबले तीन पदों पर नये चेहरों की ताजपोशी करने में कोई दिक्कत नहीं है।

धामी के पुराने मंत्रिमंडल में सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, सुबोध उनियाल, विशन सिंह चुफाल, अरविंद पांडे, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य फिर इस दौड़ में हैं। हालांकि बताया तो यह भी जा रहा है कि इनमें कुछ नाम ऐन वक्त पर हट भी सकते हैं। कोटद्वार से चुनाव जीतकर आई ऋतु खंडूड़ी की भी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल इस बार मंत्री बनने के प्रबल दावेदारी में जुटे हैं। ऐसे में यदि वह मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं तो ऐसे में फिर मदन कौशिक और बंशीधर भगत में से किसी एक को स्पीकर का पद दिया जा सकता है।

युवा नेतृत्व युवा सरकार के मंत्रीमंडल में युवा चेहरों में सितारगंज से विधायक बने सौरभ बहुगुणा और देवप्रयाग से विनोद कंडारी की भी चर्चाएं जोर शोर से चल रही हैं। विनोद कंडारी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। इस नाते उनकी दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है, जबकि दलित कोटे से बागेश्वर से चंदन राम दास और राजपुर रोड से खजान दास में से किसी एक की लाटरी लग सकती है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!