Homeहमारा उत्तराखण्डकेसी वेणुगोपाल ने की प्रेसवार्ता, कहा-उत्तराखंड कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, राम...

केसी वेणुगोपाल ने की प्रेसवार्ता, कहा-उत्तराखंड कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, राम मंदिर पर भी बोले

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस में कोई गुट बाजी बड़ी नहीं है। सभी नेता एकजुट होकर चुनाव की लड़ाई लड़ रहे हैं। सत्ता पक्ष के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है, लोग इस बार सरकार बदलने को तैयार हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। मेनिफेस्टो कमेटी, हर वर्ग से बात करेंगे।

अयोध्या राम मंदिर इलाहाबाद चोरी के मामले में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच होनी चाहिए। उन्होंने बदरीनाथ में चढ़ावा चोरी का मुद्दा भी उठाया। कहा कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वाले अब चढ़ावा चोरी भी करने लगे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट का गठन किया था, लेकिन चढ़ावा चोरी पर आज मौन हैं। आरोप लगाया कि उत्तराखंड में खुद मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं, तमाम मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

बताया कि कल और आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अलग-अलग नेताओं से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। मुझे खुशी है कि यहां सभी नेता चुनावों में पूरी मजबूती के साथ लड़ने को तैयार हैं और हम जीतेंगे।

हमने कल पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक की। DCC अध्यक्षों के साथ चार घंटे तक बैठक चली। साथ ही, हमने MLAs और पूर्व MLAs के साथ भी मीटिंग की।

उत्तराखंड के लोग BJP सरकार से निराश हैं, वे गुस्से में हैं। वे चाहते हैं कि प्रदेश में सरकार बदलनी चाहिए और हम जनता के साथ मिलकर यहां परिवर्तन लाएंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular