11.3 C
Dehradun
Friday, April 19, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीकरवा चौथ: महिला एनपीएस कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग मेंहदी से...

करवा चौथ: महिला एनपीएस कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग मेंहदी से लिखकर सरकार से की तत्काल पुरानी पेंशन बहाली की मांग

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में आज संस्कृति, परम्परा एवं अखण्ड सौभाग्य के प्रतीक पावन पर्व करवा चौथ पर मातृ शक्ति (महिला एनपीएस कर्मचारियों) ने पुरानी पेंशन की मांग को मेंहदी से लिखकर सरकार से तत्काल पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत जनपद के सभी विभागों में कार्यरत एनपीएस महिला कार्मिकों ने बड़े उत्साह के साथ “एक मिशन-पुरानी पेंशन-मेंहदी के संग” कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। मेंहदी से हाथों पर पुरानी पेंशन बहाल करो और एनपीएस गो बैक लिखकर सरकार से सेवानिवृत्ति के बाद अपने संवैधानिक अधिकार पुरानी पेंशन को पुनः लागू करने की मांग की।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद इकाई टिहरी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा श्रीमती यमुना रावत ने कहा कि आज के मेंहदी कार्यक्रम में जनपद के सभी क्षेत्रों से एनपीएस महिला कार्मिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिला उपाध्यक्षा श्रीमती यमुना रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महिला कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष हिमांशु जगूड़ी तथा जिला उपाध्यक्ष राजीव उनियाल ने बताया कि पुरानी जीपीएफ पेंशन व्यवस्था लागू किए जाने के सम्बन्ध में सरकार की ओर से दिनांक 25 अगस्त, 2021 से अद्यतन कोई ठोस कार्यवाही न होने के कारण प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 07 नवम्बर, 2021 को मुख्यमंत्री के आवास तक चेतावनी रैली निकाली जाएगी।

इस सम्बन्ध में जिला कार्यकारिणी द्वारा तैयारी हेतु रूपरेखा तैयार की जा रही है। जनपद, ब्लाक व इकाई स्तरों पर बैठकों का तत्कालआयोजन किया जाएगा। यह रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें जनपद के सभी विभागों के अधिकारी, शिक्षक तथा कर्मचारी भाग लेंगे।

दूसरी तरफ जिला संरक्षक सतीश बलूनी ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) से आच्छादित अधिकारी, शिक्षक तथा कर्मचारियों से एनपीएस कर्मचारियों की इस एक सूत्रीय मांग जीपीएफ पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने हेतु चेतावनी रैली में भाग लेने व सहयोग देने की अपील की।

मेंहदी कार्यक्रम में अंजू शर्मा, बबली पंवार, बबीता रावत दुर्गा देवी, रजनी चौहान, सहित कई महिला कार्मिकों ने जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों का मोर्चा संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!