11.3 C
Dehradun
Friday, April 26, 2024
Homeखेलकॉमनवेल्थ गेम्स : मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण पदक, भारत को मिला...

कॉमनवेल्थ गेम्स : मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण पदक, भारत को मिला पहला स्वर्ण

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ खेलों में पहले दिन भारत ने कोई पदक नहीं जीता था, लेकिन दूसरे दिन आज शनिवार को मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उनसे पहले संकेत ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में 248 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता। वहीं,  गुरुराजा ने दूसरा पदक दिलाया।

भारत के लिए आज का दिन

  • मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह बर्मिंघम में भारत का पहला सोना है।
  • वेटलिफ्टिंग में 55 किलोग्राम भारवर्ग में संकेत ने रजत पदक जीता। यह भारत का पहला पदक है।
  • वेटलिफ्टिंग में ही देश को दूसरा पदक मिला। गुरुराजा ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में 269 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता।
  • टेबल टेनिस में महिला टीम ने लगातार दूसरा मैच जीता।
  • बैडमिंटन में मिश्रित टीम ने पाकिस्तान के बाद श्रीलंका को भी हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंची।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!