Homeहमारा उत्तराखण्डविश्व कप स्टार स्नेह राणा को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी...

विश्व कप स्टार स्नेह राणा को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी सरकार, सीएम ने फोन पर दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा से फोन पर बातचीत कर उन्हें आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए ₹50 लाख की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।

सीएम धामी ने कहा कि स्नेह राणा ने कठिन परिश्रम, समर्पण और संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे प्रदेश के अन्‍य युवा खिलाड़ी भी प्रेरणा ले रहे हैं। हमारी सरकार खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु संकल्पबद्ध है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular