9.4 C
Dehradun
Tuesday, January 13, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डचमोली: गदेरे में नहाने गए थे पांच दोस्त, तेज बहाव में बहने...

चमोली: गदेरे में नहाने गए थे पांच दोस्त, तेज बहाव में बहने से दो की मौत

चमोली जनपद में पनाई गांव के लोदियागाड़ गदेरे में नहाने के दौरान बहने से किशोर दिव्यांशु (14) और गौरव (15) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और उनकी तलाश की, जिसमें उनके शव मिले।

थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि सोमवार शाम को नगर क्षेत्र के पांच किशोर पनाई गांव के लोदियागाड़ गदेरे में नहाने गए थे। गदेरे के तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ा और पांचों बहने लगे।

किसी प्रकार तीन अपने को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन दो किशोर बह गए। सूचना मिलने पर पुलिस, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम पहुंची और बचाव अभियान शुरु किया। कुछ दूरी पर दोनों के शव मिल गए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!