25.2 C
Dehradun
Saturday, July 27, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डवन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन

वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का आज निधन हो गया। उनके निधन पर सीएम समेत तमाम लोगों ने गहरा दुःख प्रकट किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनके निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।

कहा कि इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएँगे। एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चम्पावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे।

ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!