11.3 C
Dehradun
Thursday, May 2, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीउजपा की बैठक में बूथ कमेटियों को दिए बूथ प्रबंधन के टिप्स

उजपा की बैठक में बूथ कमेटियों को दिए बूथ प्रबंधन के टिप्स

नई टिहरी। यहां उत्तराखंड जनएकता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में आज रविवार को पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने सारज्यूला पट्टी के बूथ कमेटियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस मौके पर बूथ प्रभारियों को प्रबंधन के टिप्स दिए गए।

पार्टी कार्यालय में सारज्यूला पट्टी के बूथ कमेटियों की बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बूथ प्रबंधन को लेकर पार्टी के विशेषज्ञों ने बूथ प्रभारियों को बूथ प्रबंधन को लेकर बारिकियां बताई और किस प्रकार से पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाना है इसके बारे में टिप्स दिए गए।

बैठक में जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रागिनी भट्ट, केंद्रीय सचिव श्रीमती आनंदी नेगी, केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान, केंद्रीय कोषाध्यक्ष कर्म सिंह तोपवाल, कपूर सिंह चैहान, पूर्व प्रधान कैरानंद भट्ट, किशोरी लाल चमोली, पूर्व प्रधान परशुराम चमोली, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा धनवीर पुरूषोड़ा, जिला उपाध्यक्ष श्रीराम भट्ट मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला सचिव जसपाल रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र रावत, जिला महासचिव जसोदा रावत, पूर्व प्रधान रघुवीर नेगी, प्रधान राजेश पुण्डीर, रोशन लाल, सभासद खेमराज रावत, पूर्व प्रधान विरेन्द्र दत, गैणा सिंह नेगी, पूर्व प्रधान रणजीत सिंह तोपवाल, शैलेन्द्र बेलवाल, जगत राम सेमवाल, सुनीता चमोली, संजय बेलवाल, प्रधान प्रतिनिधि मंडल सिंह चैहान, पूर्व प्रधान केंद्र सिंह, जगत राम सेमवाल, पूर्व अध्यापक ज्ञान सिंह नेगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!