19.9 C
Dehradun
Monday, February 9, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डविवादों के बाद भाजपा की दीपा बनीं नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस...

विवादों के बाद भाजपा की दीपा बनीं नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस की देवकी उपाध्यक्ष

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव परिणामों की घोषणा हो गई है। नैनीताल की जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल बनीं है। वहीं उपाध्यक्ष कांग्रेस की देवकी बिष्ट बनीं है। बता दें कि, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की उम्मीदवार दीपा दरम्वाल ने कांग्रेस की प्रत्याशी पुष्पा नेगी को पराजित कर जीत दर्ज की है। दीपा दरम्वाल एक वोट से जीती है।

नैनीताल जिला कोषागार में परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल  को 11 वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 वोट हासिल हुए हैं। वही एक वोट रद्द माना गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी व कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट को बराबर मत हासिल हुए, जिसके बाद टॉस के माध्यम से देवकी बिष्ट जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विजई हुई।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!