Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीपूर्व मंत्री धनाई ने चंबा में युवाओं से किया सीधा संवाद, बोले-पलायन...

पूर्व मंत्री धनाई ने चंबा में युवाओं से किया सीधा संवाद, बोले-पलायन को करें हतोत्साहित

नई टिहरी। पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनाई ने रविवार को चंबा के निजी होटल में युवाओं से सीधा संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा रोजगार, स्वरोजगार के लिए अपने विजन से काम करें और पलायन को हतोत्साहित करें। उन्होंने कहा आज के युवाओं को अपने विजन का भरपूर प्रयोग करना चाहिए। नौकरी की लालसा को कम कर स्वरोजगार, खेल, कल्चर सहित अन्य चुनौतीभरे फील्ड में अपना हुनर दिखाकर सेल्फ डिपेंड की ओर बढ़ना चाहिए। युवाओं के सुझाव लेकर धनाई ने उन पर कार्य करने का भरोसा दिया।

चंबा के एक निजी होटल में पूर्व काबीना मंत्री से युवाओं से सीधा संवाद का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया। भारी संख्या में यहां पहुंचे युवाओं से उन्होंने कहा कि यह युवा संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि टिहरी के भविष्य, युवाओं की आकांक्षाओं और विकास की नई दिशा पर विचार-विमर्श करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की असली ताकत उसकी युवा शक्ति होती है। युवा केवल भविष्य नहीं हैं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ऊर्जा हैं। युवाओं के विचार, उनकी मेहनत, उनकी प्रतिभा और उनका संकल्प ही किसी क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है। किसी भी समाज और राष्ट्र की असली ताकत उसकी युवा शक्ति होती है। युवा केवल भविष्य नहीं हैं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ऊर्जा हैं। युवाओं के विचार, उनकी मेहनत, उनकी प्रतिभा और उनका संकल्प ही किसी क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है।

धनाई ने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि टिहरी विधानसभा का युवा रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर न हो, बल्कि अपने ही क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करे। रोजगार एवं स्वरोजगार टिहरी में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर कैसे विकसित हों। शिक्षा एवं तकनीकी प्रशिक्षण युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण मिले। पर्यटन एवं स्वरोजगार के तहत टिहरी झील, होमस्टे और पर्यटन के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ना मेरी प्राथमिकता होगी। मैं चाहता हूं कि इस मंच से केवल मैं ही अपनी बात न रखूं, बल्कि टिहरी का प्रत्येक युवा खुलकर अपनी बात कहे। आप अपने सुझाव दें, अपनी समस्याएं बताएं और टिहरी के विकास के लिए अपना विजन सामने रखें।

युवा शक्ति के सुझावों को टिहरी के विकास की कार्ययोजना का आधार बनाया जाना चाहि। युवाओं से आह्वान कर कहा कि हम सब मिलकर एक ऐसे टिहरी का निर्माण करने का संकल्प लें, जहां शिक्षा हो, रोजगार हो, पर्यटन हो, स्वरोजगार हो और हर युवा को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले।

इस अवसर पर छात्र संघ के अध्यक्ष एसआरटी परिसर राजन भण्डारी, नतिन कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव गुसांई, छात्र संघ अध्यक्ष प्रवीण भण्डारी, पूर्व महासचिव अमन सजवाण, अंकुश कोलही, पूर्व महासचिव राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी जीशान, आकाश भण्डारी, रोबिन राणा, अंकित बहुगुणा, धनवीर पुरसोड़ा, भूपेंद्र तड़ियाल, भानु प्रताप सिंह पुण्डीर, विकास पंवार, नवनीत रावत, अमित रतूड़ी, परमजीत राणा, विजय नेगी भारी संख्या में युवा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular