STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट एवं कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना किच्छा क्षेत्र, जनपद ऊधमसिंह नगर में कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹35 लाख बताया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त उक्त अफीम झारखंड से खरीदकर लाए थे तथा इसे उत्तराखण्ड में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।
STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर अफीम की आपूर्ति के स्रोतों तथा इसके वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. खलीक अहमद, पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी आरिफपुर नवादा, थाना सिविल लाइन, बदायूँ, उत्तर प्रदेश।
2. जीतेन्द्र, पुत्र रमेश सिंह, निवासी शांति बिहार, हंस पब्लिक स्कूल के पास, थाना सुभाष नगर, बरेली, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी
– 7 किलो 50 ग्राम किलोग्राम अवैध अफीम।
– अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹35 लाख।
STF एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट की टीम
1. निरीक्षक पावन स्वरूप
2. उपनिरीक्षक जगदीप नेगी
3. हेड कांस्टेबल मोहित कुमार
4. हेड कांस्टेबल गोविंद बिष्ट
5. आरक्षी इसरार अहमद
कोतवाली किच्छा पुलिस टीम
1. निरीक्षक रवि सैनी
2. उपनिरीक्षक पवन जोशी
3. आरक्षी दीपक कुमार
STF उत्तराखण्ड की अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि युवाओं के भविष्य को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए STF की कार्रवाई निरंतर जारी है। STF आमजन से अपील करती है कि नशीले पदार्थों एवं नशीली दवाओं की अवैध बिक्री या तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।



