वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड के निर्देशन में एसटीएफ की ANTF कुमाऊँ यूनिट एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद नैनीताल के मुखानी रोड स्थित जय श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से व्यवसायिक मात्रा में नशीले इंजेक्शन एवं नशे में प्रयोग की जाने वाली दवाइयां बरामद की गईं। कार्यवाही के पश्चात औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा उक्त मेडिकल स्टोर को अग्रिम कार्यवाही तक सील कर दिया गया।
छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक कपिल सिंह पुत्र रमेश सिंह, निवासी जवाहरनगर, नगला, पंतनगर तथा मेडिकल स्टोर स्वामी के पति राहुल वार्ष्णेय पुत्र उपकार वार्ष्णेय, निवासी सावित्री कॉलोनी, हल्द्वानी मौके पर मौजूद मिले। दोनों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है।
STF (ANTF) टीम
निरीक्षक पावन स्वरूप
उपनिरीक्षक विनोद जोशी
उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी
हेड कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान
हेड कांस्टेबल इसरार अहमद
औषधि प्रशासन विभाग की टीम
निरीक्षक शुभम कोटनाला
निरीक्षक अर्चना उप्पल

