Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीअवैध खनन से प्रभावित सी-ब्लाक निवासी एडीएम शैलेन्द्र नेगी से मिले, जताया...

अवैध खनन से प्रभावित सी-ब्लाक निवासी एडीएम शैलेन्द्र नेगी से मिले, जताया रोष

– प्रभावितों का आरोप, अवैध कब्जे की नियत से डंपिग जोन की दीवार तोड़कर किया जा रहा अनियमित खनन

नई टिहरी। अनियमित खनन के चलते नई टिहरी के सी-ब्लाक के एक आवासीय भवन सहित सरकारी पार्क व अन्य निजी आवास खतरे में आ गये हैं। जिसे लेकर प्रभावितों ने गुरूवार को एडीएम शैलेन्द्र नेगीमुलाकात कर इस मानव जनित आपदा के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर एडीएम ने एसडीएम टिहरी को तत्काल मौके का कर ठोस कार्रवाई करने का आदेश दिया है। खतरे को देखते हुए प्रभावितों ने अन्यत्र विस्थापन की मांग भी की है।

एडीएम शैलेन्द्र नेगी नई टिहरी के सी-ब्लाक के भवन नंबर 4 टाईप 3 निवासियों में बलबीर सिंह नेगी, विमल नौटियाल, शंकुतला नेगी, रजनी नेगी, कविता राठौर, सविता नेगी आदि ने अनियमित खनन से उपजी आपदा के जिम्मेदारों के नाम का खुलासा करते हुए डीएम से मांग की है कि इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

साथ ही बताया कि प्रमिला देवी पत्नी स्व. श्री ज्योति सिंह को पूर्व में हुए आवंटन को परिवर्तित कर सेक्टर 2 सी-ब्लाक नई टिहरी में कारागार जानी वाली सड़क की बाई ओर डम्पिंग जोन के लिए लगाई गई 5 मीटर की दीवार के ऊपर 10 मीटर लंबा व 10 मीटर चौड़ा प्लाट आवंटित किया गया है। इस शर्त के साथ कि डंपिग जोन के लिए लगायी गई सुरक्षा दीवार को न तोड़ा जाए। प्लाट को वर्तमान समय में अम्बिका सजवाण ने क्रय कर लिया है, लेकिन यहां पर बिल्डरों की मदद से सुरक्षा के लिए बनाई गई 15 मीटर दीवार तोड़कर डम्पिंग जोन में जेसीबी से भारी मात्रा में अवैध खनन कर सी-4 टाईप-3 के भवन के आंगन व उससे लगे पार्क को जानबूझ कर अधिक कब्जा करने की नियत से भारी क्षति पंहुचाई गई है। जिसकी शिकायत बीते 18 फरवरी से लगातार की जा रही है।

जिस पर प्रशासन ने भवन व आंगन की सुरक्षा के लिए संबंधितों को निर्देश भी दिए थे, लेकिन इसकी आड़ में सुरक्षा कामों के बजाय भूस्वामी व बिल्डरों ने भवन और पार्क की तरफ कब्जा करने की नियत से अधिक खनन किया करना शुरू कर दिया।

अनियमित खनन को देखते हुए प्रभावितों ने डीएम से ठोस कार्यवाही मांग करते हुए कहा कि मानसून सीजन में खतरा बढ़ सकता है। अन्यथा की स्थिति में प्रभावितों ने अन्यत्र विस्थापित करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular