Homeचारधाम यात्राकेदारनाथ धामकेदारनाथ हेली सेवा: टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज से, शाम 6 बजे...

केदारनाथ हेली सेवा: टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज से, शाम 6 बजे खुलेगा पोर्टल

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज बुधवार से शुरू हो जाएगी। आईआरसीटीसी की ओर से बुकिंग पोर्टल शाम छह बजे खोल दिया जाएगा। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ धाम के 22 अप्रैल से हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से शटल संचालित होगी। आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 अप्रैल को शाम छह बजे बुकिंग पोर्टल खोल दिया जाएगा।

पहले चरण के स्लॉट में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग होगी। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी के पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in से होगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर टिकट बुक का प्रलोभन देने वाली किसी भी वेबसाइट या लिंक पर भरोसा न करें।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular