24.9 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand: बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, कांग्रेस निकालेगी आज विशाल रैली

Uttarakhand: बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, कांग्रेस निकालेगी आज विशाल रैली

कांग्रेस की प्रस्तावित रैली के चलते पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। जहां से रैली निकलेगी वहां रूट डायवर्ट किया जाएगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रैली के परेड ग्राउंड से निकलने पर ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाले यातायात को ग्लोब चौक होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही लैंसडाउन चौक, बुद्धा चौक से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

जब रैली कनक चौक पर पहुंचेगी तो पेसिफिक तिराहा से कनक चौक जाने वाले यातायात को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर भेजा जाएगा। रैली के ओरियंट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। ग्लोब चौक से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।

इसके अलावा घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रैली ओरियंट चौक से आगे निकलेगी तो ग्लोब चौक से यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा से बैनीबाजार की ओर भेजा जाएगा।

रैली के पीछे कोई भी यातायात नहीं भेजा जाएगा। रैली के बहल चौक पास करने पर राजपुर रोड और बैनीबाजार चौक से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर चलाया जाएगा। साथ ही एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर कोई भी वाहन नहीं भेजा जाएगा। इस यातायात को सीएसडी तिराहा  और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर भेजा जाएगा। रैली दिलाराम चौक   पास करेगी तो कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले यातायात को पथरियापीर, नेशविला रोड की ओर   डायवर्ट किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!