Homeहमारा उत्तराखण्डचमोलीChamoli: गांव से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, दंपती...

Chamoli: गांव से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, दंपती और बेटे की मौत

उत्तराखंड के चमोली में भाई दूज पर दर्दनाक हादसा हो गया। गोपेश्वर पोखरी रोड पर एक कार में अचानक आग लग गई। हादसे में दंपती और उनके एक बेटे की मौत हो गई। वहीं, दूसरा बेटा गंभीर घायल है।

जानकारी के अनुसार, अरविंद त्रिपाठी और अनिता त्रिपाठी बेटे अनन्त त्रिपाठी(22) और बेटे अम्बुज त्रिपाठी( 25) के साथ पोखरी के विशाल पाव गांव आए थे। यहां अनिता का मायका है। वह वहां से वापस लौट रहे थे।

इस दौरान गोपेश्वर पोखरी रोड पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। इस दौरान कार में सवार अरविंद, अनिता और अनन्त की जलकर मौत हो गई। वहीं, अम्बुज घायल हो गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular