13.6 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026
Homeचारधाम यात्राHelicopter Crash: उत्तरकाशी हादसे के बाद केदारनाथ हेली सेवा रोकी, यात्री परेशान

Helicopter Crash: उत्तरकाशी हादसे के बाद केदारनाथ हेली सेवा रोकी, यात्री परेशान

उत्तरकाशी में आज सुबह हुए हेलिकॉप्टर हादसे के बाद केदारनाथ हेली सेवा भी रोक दी गई है, जिसके चलते यात्री परेशान हो रहे हैं। कई यात्री अब पैदल ही यात्रा पर निकल पड़े हैं। यूकाडा के अपर कार्यकारी अधिकारी, दयानंद सरस्वती की ओर से यह जानकारी दी गई।

गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा तीन जगह से केदारनाथ के लिए हेली सेवा संचालित की जाती है।इन तीनों जगह पर मौजूद यात्री परेशान हो उठे जब अचानक हेली सेवा रोक दी गई। उत्तराकाशी में हेलिकॉप्टर हादसे के बाद तुरंत यह कदम उठाया गया।

उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों के मौत हो गई है। पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।  गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।

हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक यात्री घायल हैं।  सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!