9.5 C
Dehradun
Monday, January 5, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डUKSSSC ने जारी की करीब 1400 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति

UKSSSC ने जारी की करीब 1400 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने आज 6 अलग अलग भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार करीब 1400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए विज्ञापन जारी करने से लेकर परीक्षा तिथि तक का शेड्यूल आयोग ने जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि उक्त सभी परीक्षाएं समय सीमा के भीतर संपन्न की जाएगी। उन्होंने ने बताया कि आयोग में आये अधियाचन के अनुसार सहायक कृषि अधिकारी 34, स्नातक स्तरीय 226,   सहायक अध्यापक एलटी 657, इंटरमीडिएट स्तरीय 293, इंटरमीडिएट स्तरीय विषय आधारित 136 पदों पर भर्ती परीक्षा होगी।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विवरण देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!