11.3 C
Dehradun
Tuesday, May 7, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डसीएम धामी के यह बने पीआरओ एवं कॉर्डिनेटर

सीएम धामी के यह बने पीआरओ एवं कॉर्डिनेटर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के भाजपा नेता किशोर भट्ट को अपना पीआरओ बनाया है। किशोर पिछले 20 सालों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी और युवा मोर्चा से पार्टी की सेवाएं कर रहे हैं।

किशोर की उत्तराखंड के युवाओं से खासी नजदीकी हैं, जिसका फायदा सरकार को मिलेगा। इधर, उत्तरकाशी के गंगोत्री सीट पर भी किशोर भट्ट की खासी पकड़ है।

भाजपा युवा मोर्चा से राजनीतिक सफर करते हुए किशोर भट्ट नगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, संयोजक, उपाध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

किशोर के अलावा पूर्णचन्द्र नैनवाल को मुख्य पीआरओ, रविंद्र सिंह, दलबीर सिंह, राजू सिंह, आनंद मोहन रतूड़ी को मुख्यमंत्री ने कॉर्डिनेटर बनाया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!