21.2 C
Dehradun
Monday, February 17, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्ड20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, मंदिरों के कपाट नहीं होंगे बंद, जानिए...

20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, मंदिरों के कपाट नहीं होंगे बंद, जानिए राशियों पर प्रभाव

20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण है, लेकिन भारत में असर नहीं होगा। सूर्य का असर नहीं होने से न तो सूतक लगेगा और न ही मंदिरों के कपाट बंद किए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंकज पैन्यूली के मुताबिक, 20 अप्रैल का सूर्य ग्रहण का असर साउथ ईस्ट एशिया, ऑस्ट्रेलिया देशों में होगा।

ग्रहण पूरे भारत में दिखाई नहीं देगा। कहा कि सूर्य ग्रहण का किसी भी राशि पर प्रभाव नहीं होगा। गर्भवती महिलाओं पर भी कोई प्रभाव नहीं होगा, लेकिन जिनकी कुंडली में राहु सूर्य की युति और ग्रहण योग हैं, उन्हें ग्रहण प्रभावित कर सकता है।

जिन देशों में ग्रहण दिखाई देगा, वहां पर इसका प्रभाव शुभ नहीं होगा, क्योंकि ग्रहण सूर्य की उच्च राशि मेष में होगा। उच्च राशि में पड़ा सूर्य ग्रहण राजनीति की दशा और दिशा बदलने वाला होता है। बताया कि इस साल चार ग्रहण हैं। भारत में केवल अक्टूबर 28/29 की रात्रि में ग्रहण द्रश्मान होगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!