17.9 C
Dehradun
Saturday, March 7, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीजब टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी

जब टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी

लाइफ जैकेट पहने सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जब टिहरी झील के करीब पहुंचे, तो उनके पास दो विकल्प थे। या तो वह अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी सुबोध उनियाल और अपने विधायक साथियों के साथ पहले बोटिंग करते या फिर एक गाइड के साथ अकेले ही जेट स्की का आनंद लेने निकल पड़ते। उन्होंने जेट स्की पर हाथ आजमाना चुना और निकल पडे़ रोमांच के सफर पर, बाद में उन्होंने बोटिंग भी की।

टिहरी लेक फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन करने के बाद शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी टिहरी झील की तरफ चले गए और एक-एक गतिविधि का हिस्सा बनकर फेस्टिवल का प्रमोशन किया। बोटिंग में उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक किशोर उपाध्याय, विनोद कंडारी, शक्तिलाल शाह आदि मौजूद रहे।

टिहरी को मिले पर्यटन मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान:

मुख्यमंत्री द्वारा जनता को यह संदेश दिया गया कि टिहरी गढ़वाल अब साहसिक खेलों और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ एक नया केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि टिहरी झील की अपार संभावनाओं को देखते हुए यहां साहसिक खेलों, जल क्रीड़ाओं और पर्यटन गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे न केवल प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

कोटी–डोबरा पर्यटन मार्ग का शिलान्यास:

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री ने कोटी–डोबरा पर्यटन मार्ग का रिमोट के माध्यम से वर्चुअल शिलान्यास किया। यह महत्वपूर्ण मार्ग एशियन डेवलपमेंट बैंक के वित्तीय सहयोग से निर्मित किया जाएगा, जिसकी कुल अनुमानित लागत लगभग 318 करोड़ रुपये है। लगभग 15 किलोमीटर लंबा यह मार्ग क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आवागमन सुविधा को भी सुगम बनाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!