उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कोहली चिन्यालीसौड़आर्च ब्रिज पर चढ़ गए। पालिका अध्यक्ष डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने भ्रष्टाचार की जांच कर ईओ के स्थानांतरण की मांग को लेकर चार दिनों तक धरना प्रदर्शन किया गया था।
इसके बाद डीएम ने मंगलवार को मामले में जांच के आदेश थे। एसडीएम डुंडा सहित तीन सदस्य टीम गठित कर वित्तीय अनियमितताओं की जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी की ओर से दिए गए आदेश के बाद पालिका अध्यक्ष आज पुल पर चढ़ गए।

