28.4 C
Dehradun
Tuesday, August 19, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand Monsoon Session: विपक्ष का हंगामा, सचिव की टेबल पलटी, माइक तोड़ा,...

Uttarakhand Monsoon Session: विपक्ष का हंगामा, सचिव की टेबल पलटी, माइक तोड़ा, कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित

प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज 19 से 22 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र चलेगा। सदन पटल पर सदस्यों के लगभग 550 से अधिक प्रश्न मंत्रियों की परीक्षा लेंगे। वित्त मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अनुपूरक बजट पेश करेंगे। सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित की गई है। वहीं विपक्ष का हंगामा जारी है।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र में सदन की कार्यवाही आज 11 बजे शुरू हुई और 12.30 बजे तक के लिए स्थगित भी कर दी गई। कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद भी विरोध में शामिल हो गए। वहीं सदन की कार्यवाही 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है। पहले दिन ही सदन पटल पर अनुपूरक अनुदान मांगे पेश होंगी। तीसरी बार सदन की स्थगन अवधि बढ़ाई गई है। पहले 11:40 तक सदन स्थगित किया था। फिर दोबारा कार्यवाही शुरू हुई। इसके 10 मिनट और अवधि  बढ़ाई गई। अब सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गई।

कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के विरोध के चलते लगातार कार्यवाही स्थगित की जा रही है। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी नेताओं ने सचिव की टेबल पलटने की कोशिश की। साथ ही माइक तोड़ दिया। कांग्रेस विधायकों ने वेल में लहराए कागज। लगातार कर रहे प्रदर्शन और नारेबाजी।

कांग्रेस विधायकों ने कार्यसूची फाड़ी और सदन में उछाली। इसके बार वेल में धरने पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये बेहद दुखद है। सदन के अंदर सचिव के टेबल, माइक और टेबलेट को तोड़ दिया गया। सदन में जैसे ही सीएम माइक पर बोलने लगे उनका माइक खराब हो गया। वह अपनी कुर्सी से पीछे जाकर मंत्री के माइक से बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पूर्व विधायक मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि दी। सदन में मुन्नी देवी की याद में निधन प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है।

सीएम धामी ने कहा, मुन्नी देवी ने अपने पति पूर्व विधायक मदन लाल शाह की मृत्यु के बाद न केवल अपने परिवार को संभाला बल्कि उनकी राजनीतिक विरासत को भी आगे बढ़ाया। मुन्नी देवी जनता से सीधा संवाद करने में विश्वास रखती थीं। मैं अस्पताल में उनसे मिला। बीमारी में भी वह अपने क्षेत्र के लिए चिंतित थीं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दिवंगत पूर्व विधायक मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि दी। उनके बाद सदन में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज फिर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!