32.7 C
Dehradun
Saturday, April 19, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड से आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। श्री गोदियाल ने कहा कि मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था।

आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह पता चला कि अन्य सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारियों से इस्तीफा मांगा गया है। मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा।

मंगलवार को हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि वे पीसीसी के पुनर्गठन के लिए अपना-अपना इस्तीफा दें। इसकी जानकारी कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!