Home हमारा उत्तराखण्ड Uttarakhand: उत्तराखण्ड शासन ने किए आईएएस अधिकारियों के तबादले

Uttarakhand: उत्तराखण्ड शासन ने किए आईएएस अधिकारियों के तबादले

0
8624

उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत शासन ने आज 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन इन दिनों विभिन्न विभागों में चुनाव को ध्यान में रखते हुए व्यापक पैमाने पर तबादले किए जा रहे हैं।

आईएएस अधिकारी आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन से अपर मुख्य सचिव गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी हटा दी गई है। आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी दी गई है।

—————————-

उत्तराखंड शासन ने 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जिसमें मुख्य रुप से जिलों में तैनात डिप्टी कलेक्टर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

शासन ने आज जिन 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं उनमें उदयराज को अपर सचिव गन्ना बनाया गया है। हरीश चंद्र कांडपाल को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर बनाया गया। बंशीधर तिवारी को महानिदेशक विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। 

दीप्ति सिंह को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा बनाया गया है। जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन उधम सिंह नगर बनाया गया है। जगदीश चंद्र कांडपाल को बाध्य प्रतीक्षा रखा गया है। कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेक्टर उधमसिंह नगर बनाया गया है। दयानंद सरस्वती को नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार बनाया गया है। राकेश चंद्र तिवारी को डिप्टी कलेक्टर उधमसिंह नगर बनाया गया। विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर देहरादून और बृजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया है।

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!