11.3 C
Dehradun
Friday, March 29, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीउजपा ने सुनी जनता की मन की बात, प्रधान पिपोला सहित 400...

उजपा ने सुनी जनता की मन की बात, प्रधान पिपोला सहित 400 से अधिक लोग हुए उजपा में शामिल

पूर्व मंत्री एवं उत्तराखंड जनएकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने आज जनता की मन की बात के तहत टिहरी विधानसभा के जाखणीधार के खास पट्टी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर संवाद किया। नंदगांव में धनै द्वारा गैस एजेंसी स्वीकृत कराकर संचालित होने पर महिलाओं ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान पिपोला की प्रधान कविता भट्ट एवं आशाराम भट्ट सहित 400 से महिला एवं पुरुष उजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

धनै ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र के जाखणीधार विकास खण्ड के चौपड़ा, बड़कोट, छोल गांव, गडूगाड के भ्रमण के दौरान जनता से जन संवाद कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने बर्तमान विधायक से नाराज़गी व्यक्त करते हुए, बिजली बिलों की अनमितता, पानी, बिधवा पेंशन, वृद्ध पेंशन, हिन्दुस्तान कम्पनी से हटे बेरोजगार युवाओं ने अपनी आपबीती सुनाई।

पार्टी नहीं उजपा परिवार है: धनै

धनै ने कहा जितने लोग आज पार्टी में जुड़े हैं यह पार्टी नहीं उजपा परिवार है। उन्होंने कहा कि मेरा जनता के सुख-दुख और बेरोजगारों रोजगार देना मेरा मूल मंत्र है। धनै ने कहा चोपड़ा गांव को टीएचडीसी ने इस गांव को गोद ले रखा है। इस गांव की अभी तक सुद तक नहीं ली, सुद तो छोड़े चोपड़ा गांव के 35 लड़के जो मैंने लगाये थे उनको हटाते नहीं। जबकि बर्तमान विधायक अपने एनजीओ के माध्यम से बाहरी लोगों को हिन्दुस्तान कम्पनी में नौकरी दे रहा है।

उन्होंने कहा आप लोग इस वक्त मेरा साथ दो। क्षेत्र के विकास और रोजगार की लड़ाई मैं लड़ूंगा। इस दौरान प्रधान पिपोला उठड़ कविता भट्ट, प्रधान चोपड़ा राधिका देवी, प्रधान बड़कोट धन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान सरोजनी देवी, आशाराम भट्ट, गोपाल सिंह, पूर्व प्रधान जशोदा देवी, पूर्व प्रधान दर्शनी देवी, रजनी देवी, पूर्व प्रधान छंछर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान वीर दास, प्रमोद कुमार, पूर्व प्रधान सोहन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान धन सिंह नेगी, पूर्व प्रधान हुक्म सिंह, जबर सिंह बिष्ट, शुशील सिंह, वीर सिंह, रत्न सिंह, बुलक सिंह, भाग चंद, विजय सिंह, ओंम प्रकाश, सोबन सिंह सहित 400 लोगों ने ली उजपा की सदस्यता ली। क्षेत्र भ्रमण में जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, ब्लॉक अध्यक्ष धर्म सिंह गुनसोला, ब्लाक उपाध्यक्ष रामचंद्र, पूर्व प्रधान जयवीर पंवार, यशपाल पंवार, मनोज रावत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!