11.3 C
Dehradun
Friday, April 26, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीकुनबा बढ़ाने में जुटी उजपा, मांणदा एवं नकोट में 80 से अधिक...

कुनबा बढ़ाने में जुटी उजपा, मांणदा एवं नकोट में 80 से अधिक लोग हुए उजपा में शामिल

नई टिहरी। क्षेत्रीय दल उत्तराखंड जनएकता पार्टी द्वारा इन दिनों टिहरी विधानसभा क्षेत्र में अपना सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख राष्ट्रीय दल भाजपा एवं कांग्रेस को छोड़ काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उजपा में शामिल हो रहे हैं।

आज शुक्रवार को टिहरी विधानसभा क्षेत्र के मखलोगी पट्टी के मांणदा एवं नकोट में 80 से अधिक लोगों ने उत्तराखंड जनएकता पार्टी में शामिल होकर पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। मखलोगी पट्टी में पार्टी के के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता से संवाद कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होते हुए कहा कि वह मंत्री रहते हुए भी जनता के हर सुख-दुख में शामिल रहे हैं, लेकिन आज का जनप्रतिनिधि जनता के सुख-दुःख में शामिल होने की बात तो छोड़ें फोन तक रिसीव नहीं करता है। इससेे आप लोग भी भली-भांति परिचित होंगे।

उन्होंने कहा कि आज टिहरी विधायक जनप्रतिनिधि नहीं ठेकेदार बन चुका है। धनै ने कहा कि मैने अपने कार्यकाल में जो आईटीआई नकोट में खुलवाया था, वर्तमान विधायक ने उसे बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उनकी पार्टी को पूरा समर्थन दिया तो वह क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखेंगे।

कार्यक्रम में श्री धनै ने पार्टी में शामिल सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि उजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान का ध्यान रखा जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, जिला सचिव कृष्णा ममगांई, उपाध्यक्ष दौलत मखलोगा, शाहिल मखलोगा, प्रधान विनीता मखलोगा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश भट्ट, दिलवर मखलोगा, सूरजमणी, अलेल सिंह बिष्ट, सूरत सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान ममता देवी, भाग चंद रमोला, कुलदीप मखलोगा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!