11.3 C
Dehradun
Friday, March 29, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीगुनोगी प्रधान,उप प्रधान सहित कांग्रेस छोड़ दो दर्जन से अधिक लोग उजपा...

गुनोगी प्रधान,उप प्रधान सहित कांग्रेस छोड़ दो दर्जन से अधिक लोग उजपा में शामिल


उत्तराखंड जनएकता पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दिनेश धनै के प्रति अपनी आस्था जताते हुए गुनोगी, बमुण्ड प्रधान, उप प्रधान सहित दो दर्जन से अधिक लोग ने विधिवत उजपा पार्टी में शामिल हुए। धनै ने शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आज टिहरी विधानसभा में लोगों में काफी उत्साह है ।जो दिन प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों का रूझान उत्तराखंड जनएकता पार्टी के प्रति देखने को मिल रहा है।

कहा कि उत्तराखंड की जनता अब राष्ट्रीय पार्टीयों के जुमलों से उग चुके है। उन्होंने गांववासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, भाजपा दिल्ली से अपनी योजनाएं थोपते हैं। जो हमारे पहाड़ी प्रदेश के अनुरूप नहीं होती। प्रधान गुनोगी खिमानंन्द कोठारी ने कहा कि मैं लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के झंडे डंढे लेकर चल रहा था लेकिन इसमें नेता केवल चुनाव में ही याद करते हैं उसके बाद कोई सुनवाई नहीं होती है।

आज शामिल होने वालों में उप प्रधान राधाकृष्ण कोठारी, पूर्व सैनिक वाचस्पति सकलानी, ओम प्रकाश, सुषमा देवी, प्रेम दत्त, दिलमणी सकलानी, बिरेंद्र दत, पूर्णानंद, हर्षमणी, कमल नयन, राजीव कोठारी, नरदेव कोठारी, अजय कोठारी, सुखदेव कोठारी सहित दो दर्जन लोगों ने उजपा की सदस्यता ली।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, जिलाध्यक्ष महिला श्रीमती रागिनी भट्ट, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष बलबीर पुंडीर, ब्लाक अध्यक्ष महिला श्रीमती अनिता भण्डारी, जिला संगठन सचिव आचार्य मीनाक्षी कोठारी, जिला उपाध्यक्ष विनोद डबराल, पूर्व प्रधान देव सिंह पुण्डीर, शहर उपाध्यक्ष ममता रावत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!