11.3 C
Dehradun
Saturday, April 20, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड में आज इगास दीपावली, सेल्फी लें और पाएं ईनाम, सीएम ने...

उत्तराखंड में आज इगास दीपावली, सेल्फी लें और पाएं ईनाम, सीएम ने किया गौ-पूजन

उत्तराखंड में आज इगास दीपावली मनाई जाएगी। प्रदेश में दीपावली के 11 दिन बाद इगास का पर्व मनाया जाता है। प्रदेश सरकार ने विकास के मौके पर सेल्फी विद फैमिली अभियान की घोषणा की है। इसमें सरकार 3 लोगों को इनाम भी देगी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रदेशवासियों को इगास पर्व दीपावली की बधाई दी है।

बताया गया है कि इस अभियान में भाग लेने के लिए परिवार संग सेल्फी लेनी होगी। और इसे सोशल मीडिया पर #selfiewithfamily टैग के साथ शेयर करना होगा। वही सीएम ने इगास के मौके पर रिवर्स पलायन का आह्वान भी किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी के साथ इगास के अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने देवउठनी एकादशी के इस पावन अवसर पर तुलसी पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने इगास की बधाई देते हुए लोक पर्व इगास को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!